logo

Post Office Scheme : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से मिलेंगे 12 लाख, जानिए कैसे

Post Office Scheme : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से आप 12 लाख का फायदा ले सकते है अगर आप भी निवेश करने में रुचि रखते है तो आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से मोटा पैसा कमा सकते है जानिए इसकी पूरी प्रोसेस
 
 
Post Office Scheme : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से मिलेंगे 12 लाख, जानिए कैसे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Post Office: बैंकों की तरह ही Post Office में भी कई बचत योजनाएं चलाई जाती हैं. इन्हीं में से एक है Post Office RD. यह स्कीम एक गुल्लक की तरह है जिसमें हर महीने एक तय रकम जमा करनी होती है.

यह रकम आपको मैच्योरिटी के बाद ब्याज के साथ दी जाती है. Post Office RD 5 साल के लिए होती है. इस समय इस RD पर 6.7 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है. ब्याज की गणना तिमाही आधार पर की जाती है.

आप जितनी अच्छी रकम जमा करेंगे, ब्याज के जरिए उतनी ही बड़ी रकम जोड़ पाएंगे. आप चाहें तो Post Office RD के जरिए 12 लाख रुपये तक जोड़ सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको हर महीने ₹7000 की RD चलानी होगी. यहां जानें कैसे जोड़ें 12 लाख रुपये.

http://www.haryanaupdate.com/trending/how-important-is-gst-registration-for-business-know-its/cid15948203.htm

ऐसे कमाएंगे खूब पैसा

अगर आप इस स्कीम में हर महीने 7000 रुपये निवेश करते हैं तो आप 5 साल में पोस्ट ऑफिस आरडी में कुल 4,20,000 रुपये निवेश करेंगे. इसमें आपको 6.7 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा. ऐसे में कैलकुलेशन के हिसाब से आपको 5 साल में ब्याज के तौर पर सिर्फ 79,564 रुपये ही मिलेंगे. 


ऐसे में आपकी निवेश की गई रकम और ब्याज को जोड़कर आपकी मैच्योरिटी रकम 4,99,564 रुपये यानी करीब 5 लाख रुपये होगी. लेकिन आपको आरडी को मैच्योर होने से पहले अगले 5 साल के लिए बढ़ाना होगा यानी आपको आरडी को पूरे 10 साल तक चलाना होगा. 

अगर आप लगातार 10 साल तक निवेश करते हैं तो आपका कुल निवेश 8,40,000 रुपये होगा. इस पर आपको 6.7 प्रतिशत की दर से ब्याज के रूप में मात्र 3,55,982 रुपये मिलेंगे तथा मैच्योरिटी पर आपको 11,95,982 रुपये यानि करीब 12 लाख रुपये मिलेंगे।


ऐसे होगा एक्सटेंशन

पोस्ट ऑफिस आरडी का एक्सटेंशन पाने के लिए आपको संबंधित पोस्ट ऑफिस में आवेदन करना होगा। जिस दर पर खाता खोला गया है, उस पर वही ब्याज दर लागू होगी। एक्सटेंशन अवधि के दौरान विस्तारित खाते को कभी भी बंद किया जा सकता है।

 पूरे वर्षों तक आपको आरडी ब्याज दर का लाभ मिलेगा, एक वर्ष से कम अवधि के लिए पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दर लागू होगी। उदाहरण के लिए- अगर आप 3 वर्ष 6 महीने के बाद 5 साल के लिए विस्तारित खाते से पैसा निकालते हैं तो आपको इसके पूरे तीन साल तक 6.7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।


लेकिन 6 महीने तक आपको पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट की 4 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। लेकिन अगर आप पोस्ट ऑफिस आरडी से 12 लाख रुपये कमाना चाहते हैं, तो आपको 5 साल की पूरी विस्तारित अवधि के लिए 7000 रुपये का निवेश करना होगा।