logo

UP Loan Scheme : CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, 25 लाख का लोन मिल रहा है इतने सस्ते ब्याज पर

Haryana Update : अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो अब आपके पास एक अच्छा अवसर है। योगी सरकार ने बेरोजगार युवा लोगों के लिए कई कार्यक्रम बनाए हैं। सरकार इनमें से एक योजना के तहत बेरोजगार युवा लोगों को 25 लाख रुपये का लोन दे रही है। दरअसल, युवा लोगों को सरकार ये लोन बहुत कम ब्याज पर दे रही है। नीचे खबर में जानते हैं कि लोन लेने के लिए क्या दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

 
UP Loan Scheme : CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, 25 लाख का लोन मिल रहा है इतने सस्ते ब्याज पर 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : योगी सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवा लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें से एक युवा रोजगार योजना है। इसके तहत सरकार युवाओं को कम ब्याज दर पर 25 लाख रुपये तक का लोन देती है ताकि वे स्टार्टटप या बिजनेस शुरू कर सकें। इस योजना का लक्ष्य पढ़े-लिखे लोगों को आर्थिक सहायता देना है। आइए बताते हैं कि युवा कैसे इस घातक योजना का लाभ उठाकर अपना जीवन संवार सकते हैं।

कम ब्याज पर 25 का लोन 

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में 24 अप्रैल 2018 को इस योजना की शुरुआत हुई। इस योजना के लिए सिर्फ 18 से 40 वर्ष के युवा पात्र हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड से जुड़ा बैंक खाता होना चाहिए। इसके अलावा, आपको किसी भी बैंक से ऋण नहीं लेना चाहिए। युवाओं को इस योजना के तहत दो सेक्टरों और सेवा क्षेत्रों में लोन मिलता है। सरकार उद्योग को 25 लाख रुपये और सर्विस को 10 लाख रुपये लोन देती है। साथ ही, सरकार इस लोन पर 25 प्रतिशत सब्सिडी देती है। इससे उद्योग में 6.25 लाख और सेवा क्षेत्र में 2.5 लाख मार्जिन मनी मिलती है।

लोन लेने के लिए आपके पास ये दस्तावेज होने चाहिए:

युवाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए उनके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, 10 वीं पास की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, आय का प्रमाण पत्र, जाति का प्रमाण पत्र, निवास स्थान का प्रमाण पत्र और बैंक खाते की डिटेल होनी चाहिए।

Noida Property Rates : नोएडा वालों की हो गई मौज, इतने % घटे प्रॉपर्टी के रेट

लोन के लिए आवदेन कर सकते हैं:

योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है कि ये अभियान 14 जनवरी से 22 जनवरी तक यूपी के गांवों में चलेगा. आवेदकों को यूपी उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट https://diupmsme.upsdc.gov.in/ पर आवेदन करना होगा। यहां, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद, खुली विंडो में नवीनतम उपयोगकर्ता पंजीकरण का विकल्प चुनना होगा (1). इसके बाद, पंजीकरण फार्म भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फिर आवेदकों को उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आवेदन संख्या दर्ज करें। आप इस योजना के लिए आवेदन करने के बाद आवश्यक जानकारी मिल जाएगी।