Helmet ना पहनने वाले देख लें ये खबर, हो जाऐंगे सावधान
Helmet saves motoryclist: दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे. पुलिस ने इस वीडियो को खास इसलिए साझा किया है, जिससे लोग जागरुक हो सकें.
इसमें एक शख्स की जान 10 सेकेंड में दो बार खतरे में पड़ गई, लेकिन बस हेलमेट के चलते वह बच गया. वीडियो को शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस ने लिखा, God helps those who wear helmet! (भगवान भी उनकी मदद करता है, जो हेलमेट पहनते हैं.)
God helps those who wear helmet !#RoadSafety#DelhiPoliceCares pic.twitter.com/H2BiF21DDD
— Delhi Police (@DelhiPolice) September 15, 2022
वीडियो में एक सड़क का सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया है. इसमें मोटरसाइकिल सवार एक गाड़ी से बचने के चक्कर में सड़क पर फिसल जाता है. उसने पूरे चेहरे को ढंकने वाला हेलमेट पहन रखा था, जिससे वह चोट से जैसे-तैसे बच गया. वह जैसे ही खड़ा होता है, तभी एक बिजली का खंभा उस पर गिर जाता है. हालांकि इस बार भी वह हेलमेट की वजह से गंभीर चोट से बच जाता है.
Also Read This News- TET 2022 Notification Released: TET का नोटिफिकेशन जारी, टीचर बनने के लिए आज से करें आवेदन
सड़क हादसों में हेलमेट न पहनने से कई लोगों की मौत हो जाती है. दिल्ली पुलिस अक्सर हेलमेट पहनने को लेकर अभियान चलाती रहती है और लोगों को जागरुक करती है. इस बार भी पुलिस ने हेलमेट पहनने के फायदे दिखाने के लिए यह वीडियो शेयर किया है.
वीडियो भी काफी वायरल हुआ है. भारत में सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों की संख्या काफी ज्यादा है, जिससे रोड सेफ्टी चर्चा का एक विषय बन गया है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी कहा है कि जल्द ही कारों के लिए 6 एयरबैग अनिवार्य हो जाएंगे. साथ ही, नए एक्सप्रेसवे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं.