logo

सरकार दे रही है प्रति एकड़ 7000 ₹, बिना खेती भी मिलेगा ज़मीन से पैसा

हरियाणा सरकार किसानों को धान के अलावा कोई भी फसल लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है इसके लिए राज्य सरकार किसानों को धान के अलावा अन्य फसलों की खेती में धन दे रही है
 
सरकार दे रही है प्रति एकड़ 7000 ₹, बिना खेती भी मिलेगा ज़मीन से पैसा 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खेत खाली रखने से किसानों को भी फायदा होगा। 

खरीफ सीजन में धान की बुआई जारी है। धान की खेती में अधिक पानी की आवश्यकता होती है। किसान भूजल का सिंचाई करते हैं। इससे भूजल कम हो रहा है। यही कारण है कि हरियाणा सरकार किसानों को धान के अलावा और कोई फसल लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार किसानों को धान के अलावा अन्य फसलों की खेती में धन दे रही है।

किसानों को 7 हजार रुपये मिलेंगे

राज्य सरकार ने 2023 की फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण योजना के तहत किसानों को धान (Paddy) के अलावा किसी और फसल की खेती करने पर 7,000 रुपये देंगे। हरियाणा सरकार के कृषि तथा किसान कल्याणा विभाग ने ट्वीट किया कि हर किसान अब "मेरा पानी मेरी विरासत" के लिए आवेदन कर सकता है। 

इस प्राइवेट बैंक के शेयर होंगे 1400₹, 250% मिला रिटर्न, जानिए Share Market


राज्य सरकार ने कहा कि धान की वैकल्पिक फसलों द्वारा विविधीकरण पर किसानों को प्रति एकड़ 7 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। 
इसके अलावा, सफेदा और पोपलर लगाने पर प्रति एकड़ 7,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी मिलेगी।
योजना का लाभ पिछले वर्ष पाने वाले किसान (पोपलर और सफेदा को छोड़कर) इस वर्ष भी मिल सकता है।
खेत खाली रखने से किसानों को भी फायदा होगा।
साथ ही पढ़ें: इस मसाले की खेती दोगुना मुनाफा देगी: जानिए कैसे

योजना का लाभ लेने के लिए 31 जुलाई, 2023 तक https://fasal.haryana.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें। आप अधिक जानकारी के लिए 1800-180-2117 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।