साउथ इंडियन एक्ट्रेस Pragya Nagra का MMS हुआ लीक, एक्ट्रेस ने दी ये सफाई
Haryana Update. अब साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रज्ञा नागरा भी ऐसी ही एक घटना (Pragya Nagar MMS Leak) का शिकार हुईं, जब उनका कथित प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि ये उनही का प्राइवेट वीडियो है, लेकिन इसमें एक्ट्रेस का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था। इस घटना के बाद प्रज्ञा ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।
Pragya Nagra MMS Leak: एक्ट्रेस का बयान और कमबैक
दिसंबर की शुरुआत में प्रज्ञा ने इस विवाद पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें इस घटना पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है और काश यह सब एक बुरा सपना होता। प्रज्ञा ने इसे टेक्नोलॉजी की छेड़छाड़ का नतीजा बताया और कहा कि AI तकनीक को लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए, न कि बर्बाद करने के लिए।
Mona Alam MMS leak: पाकिस्तानी एंकर का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, Mona Alam ने दी सफाई
प्रज्ञा ने लिखा, "क्यों न उन बुरे दिमागों पर दया की जाए, जो इस तरह AI का दुरुपयोग कर ऐसी चीजें बनाते हैं और जो लोग इसे फैलाते हैं।" उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में उनका समर्थन करने वालों का शुक्रिया अदा किया और प्रार्थना की कि कोई अन्य महिला इस तरह की परेशानियों का सामना न करे।
Pragya Nagra MMS लीक के बाद प्रज्ञा की सोशल मीडिया पर वापसी
इस विवाद के बाद प्रज्ञा पहली बार सोशल मीडिया पर नजर आईं। उन्होंने हाल ही में सफेद रंग के आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका आत्मविश्वास झलक रहा है। इन तस्वीरों में प्रज्ञा बेहद खूबसूरत और शांत नजर आ रही हैं, जो दर्शाता है कि उन्होंने इस मुश्किल दौर को मजबूती से पार किया है।