logo

Sapna Choudhary ने आज महाशिवरात्रि पर लगाई आस्था की डुबकी

Sapna Choudhary: हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे महाशिवरात्रि के मौके पर नदी में डुबकी लगाती नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने सभी फैंस को भी इस मौके पर विश किया.
 
Sapna Choudhary ने आज महाशिवरात्रि पर लगाई आस्था की डुबकी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे महाशिवरात्रि के मौके पर नदी में डुबकी लगाती नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने सभी फैंस को भी इस मौके पर विश किया.

Sapna Choudhary video on Maha Shivratri: अपनी शानदार डांसिंग से सभी को इंप्रेस करने वाली सपना चौधरी ने दुनियाभर में पहचान बना ली है. उनके गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं.

शायद ही कोई शादी ऐसी हो जिसमें उनके गाने ना बजते हों. सिंगर को फैंस का ढेर सारा प्यार और सपोर्ट मिलता है. सपना का धर्म के प्रति गहरा रुझान है और महाशिवरात्रि के मौके पर उन्होंने भोलेनाथ का नाम लेकर नदी में डुबकी लगाई है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


डांसर सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बैंगनी रंग के सलवार-कुर्ते में नजर आ रही हैं. इस दौरान वे नदी किनारे आस्था की डुबकी लगाती नजर आ रही हैं.

वे भगवान शिव का नाम लेते हुए नदी में आस्था की डुबकी लगाती नजर आ रही हैं. सिंगर ने वीडियो के साथ ही कैप्शन भी लिखा है और अपने सभी फैंस को माशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं.


सपना चौधरी ने वीडियो के साथ लिखा- ”शिव सत्य है, शिव अनंत है !! शिव अनादि है, शिव भगवंत है !! शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है !! शिव शक्ति है, शिव भक्ति है !!

शिव की महिमा अपरम्पार शिव करते सबका उद्धार, महादेव की कृपा आप एवं आपके परिवार के समस्त सदस्यों पर सदा बनी रहे और भोले शंकर आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर दे !! महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !! *🙏ऊँ नमः शिवाय🙏”.

परिवार के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR


सपना चौधरी इस दौरान काफी पॉजिटिव नजर आ रही हैं. पिछले कुछ समय से उनका नाम विवादों में जोड़ा गया है. ऐसे में सपना चौधरी ने भगवान की शरण ली और वे पॉजिटिव वाइब्स फील करती नजर आ रही हैं. उन्होंने हैशटैग में भी पॉजिटिविटी को मेंशन किया है साथ ही उन्होंने भगवान से सबकुछ देने के लिए शुक्रिया भी कहा है.

बता दें कि कुछ समय पहले ही हरियाणा के पलवल में सपना चौधरी और उनके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न को लेकर FIR दर्ज की गई थी. मामले के मुताबिक सपना और उनके परिवार ने ससुराल पक्ष से क्रेटा गाड़ी की मांग की थी और उसे लेकर दबाव बना रहे थे.