logo

सिरसा में दिनदहाड़े घर में घुसकर 60 हजार लूटे:ऐलनाबाद में बिना नंबर की बाइक पर आए थे लुटेरे; दो महिलाओं को बंधक बना की वारदात

हरियाणा के सिरसा के ऐलनाबाद में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुस कर लूटपाट की। वारदात वार्ड 10 में विनोद कुमार के घर पर हुई। बाइक पर आए दो हथियारबंद बदमाशों ने घर में मौजूद दो महिलाओं को बंधक बना लिया और 50-60 हजार रुपए वाला बैग लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई
 
सिरसा में दिनदहाड़े घर में घुसकर 60 हजार लूटे:ऐलनाबाद में बिना नंबर की बाइक पर आए थे लुटेरे; दो महिलाओं को बंधक बना की वारदात

हरियाणा के सिरसा के ऐलनाबाद में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुस कर लूटपाट की। वारदात वार्ड 10 में विनोद कुमार के घर पर हुई। बाइक पर आए दो हथियारबंद बदमाशों ने घर में मौजूद दो महिलाओं को बंधक बना लिया और 50-60 हजार रुपए वाला बैग लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस वारदात की छानबीन में लगी है।

जानकारी के अनुसार एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक बुधवार दोपहर बाद वार्ड-10 में पहुंचे। यहां कुछ देर घूमने के बाद वे निवासी विनोद कुमार के घर में जा घुसे। एक युवक के हाथ में पिस्तौल था और दूसरे ने कापा थाम रखा था। घर में घुसते ही उन्होंने वहां मौजूद एक महिला और लड़की की कनपटी पर रिवाल्वर लगा दिया। इसके बाद युवकों ने उनसे जेवर और नकदी मांगी। दोनों महिलाएं बुरी तरह से डर गई थी। उन्होंने घर में रखा एक बैग लुटेरों को सौंप दिया। इसमें 50-60 हजार रुपए बताए गए हैं।

रुपए वाला बैग लेकर दोनों युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद महिलाओं ने वारदात की सूचना अपने परिजनों को दी। कुछ देर में ही घर के मालिक विनोद और पुलिस घर पर पहुंच गए। महिलाओं से वारदात को लेकर जानकारी ली और आसपास के क्षेत्र को सील किया गया। वारदात की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भी घर में भीड़ लग गई। पुलिस लुटेरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। फिलहाल उनके बारे में कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस की जांच जारी है।

click here to join our whatsapp group