logo

Indigo Flight Cockroach: इंडिगो फ्लाइट ने निकलने लगे कॉकरोच, पैसेंजर ने तंग आकर की ये ऐसी शिकायत! अधिकारियों का छूटा पसीना

Indigo Flight Cockroach: हाल ही में इंडिगो की फ्लाइट में पैसेंजर की ट्रे-टेबल पर कॉकरोच निकल आया. जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है. ऐसे में अगर आपकी भी फ्लाइट या खाने में कॉकरोच या कोई कीड़ा निकल आये तो आप करेंगे, आईये जानते हैं

 
cockroach found in IndiGo flight
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indigo Flight Cockroach:  अगर आप भी अक्सर फ्लाइट से सफर करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में इंडिगो की फ्लाइट में पैसेंजर की ट्रे-टेबल पर कॉकरोच निकल आया.

जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है. ऐसे में अगर आपकी भी फ्लाइट या खाने में कॉकरोच या कोई कीड़ा निकल आये तो आप करेंगे, आईये जानते हैं.

फ्लाइट में आप खुद का खाने-पीने का सामान नहीं ले जा सकते हैं, ऐसे में अगर फ्लाइट में आपके खाने की व्यवस्था होती है. जिसके लिए आपको कुछ पैसे भी चुकाने पड़ते हैं. लेकिन पैसे देने के बावजूद अगर आपको अच्छा खाना न मिले तो दिक्कत हो जाती है.

यह भी पढ़ें-CCL Recruitment 2023 : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकलीं बंपर वैकेंसी, आवेदन शुरू

ऐसे कर सकते हैं शिकायत

अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो आप तुरंत फ्लाइट अटेंडेंट को बुला कर इसकी शिकायत कर सकते हैं. इसके बाद आप ट्विटर पर जाकर इसकी फोटो या शेयर करके फ्लाइट कंपनी को टैग करते हुए अपनी लिखित में शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए फ्लाइट कंपनी आपको रेस्पॉन्ड भी करेगी और ऐसी गलती आगे न हो ये भी सुनिश्चित करेगी.

पैसेंजर ने ट्वीटर पर की शिकायत

जिस पैसेंजर की सीट के टेबल पर कॉकरोच निकला था उसने ट्वीटर पर वीडियो शेयर की और लिखा कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 5301 में उसने जैसे ही खाने के लिए ट्रे-टेबल खोला वहां कॉकरोच घूमता दिखाई दिया. ये फ्लाइट की बेहद दुखद सर्विस है, जहां साफ़ सफाई और हाइजीन का ध्यान नहीं रखा गया है.

यह भी पढ़ें-SSC GD Constable 2023 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखिए कितनी गयी Cut Off

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

बता दें, ये कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी मुंबई से थाईलैंड जा रही एक फ्लाइट में निकोल सोलंकी नाम के एक शख्स के खाने में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया था. पैसेंजर ने भी इसकी शिकायत ट्वीटर पर की थी.