logo

भारत देश अब हर साल 23 अगस्त को मनाएगा National Space Day,पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान...

National Space Day on 23 August: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब पीएम मोदी इस दिन को हमेशा यादगार बनाने के लिए एक बड़ी घोषणा की है, मोदी ने पूरे देशवासियों को 23 अगस्त के दिन "नेशनल स्पेस डे" यानि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का ऐलान किया। इसी के साथ ये भी कहा है कि 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया उस दिन को याद करते हुये भारत "नेशनल स्पेस डे" के रूप में मनाएगा।
 
National space day, chandrayaan3, isro moon mission, pm modi, national space day importance,
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

National space day: तारीख 23 अगस्त, दिन बुधवार, समय 6 बजकर 4 मिनट ये दिन भारत के लोगो के लिए हमेशा ही यादगार लम्हा रहेगा इस दिन को भारत जन्मों-जन्मों तक याद रखेगा। इसी दिन हमारे भारत ने चांद पर फतेह किया। इस गौरवमय क्षण के बाद पूरा भारत अपने इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के डीए हाइक को लेकर इस दिन की होगी बड़ी घोषणा, देखे ताज़ा खबर

इसी के चलते अब देश के प्रधानमंत्री ने इस लम्हे को और ज्यादा यादगार बनाने के लिए एक विशेष एलान किया है। इस ऐलान में प्रधानमंत्री ने इस दिन को (23 अगस्त) नेशनल स्पेस डे यानि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने को पूरे भारतवासी को कहा है।

PM Modi ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को हिंदुस्तान नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाएगा। यह दिन हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।


मोदी ने कहा 'नेशनल स्पेस डे' मनाने से बच्चों में विज्ञान के प्रति बढ़ेगी रुचि

प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने इस दिन के एलान की महत्वपूर्णता को बताते हुए कहा कि जिस दिन भारत का तिरंगा चंद्रमा पर पहुंचा, उस दिन को नेशनल स्पेस डे (National Space Day) के रूप में मनाने से देश के बच्चों और युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत होगी। 

जब कोई बच्चा रात को चांद को देखेगा तो वह अनुभव करेगा कि जिस जज्बे और हौसले से देश चंद्रमा पर पहुंचा है, वही हौसला और उत्साह उस बच्चे के अंदर भी है। चंद्रयान की इस सफलता ने भारत के बच्चों में आकांक्षाओं के बीज बो दिए हैं जो भविष्य में वटवृक्ष का रूप लेकर विकसित भारत की नींव बनेंगे।

DA Hike Latest Update: मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए DA Hike को लेकर जारी किया सर्कुलर, यहाँ देखे नया Circular

tags: National space day, chandrayaan3, isro moon mission, pm modi, national space day importance, isro, national space day on 23 august,23 august, chanddryan2, chandryan 3, declared, isro, national space day, pm modi, prime minister modi, safe landing, science, shiv shakti, soft landing,नेशनल स्पेस डे,23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे,