logo

हरियाणा के इन 9 जिलों में जल्द होगी तेज बारिश, जानें पूरी अपडेट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा चंडीगढ़ में आज, सोमवार को 11:32 बजे जारी किए गए अलर्ट के अनुसार, प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
 
haryana weather news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

चंडीगढ़ | Haryana Update पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और वहां से आने वाली ठंडी हवाओं ने हरियाणा में ठिठुरन को और बढ़ा दिया है, वहीं आज की बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा चंडीगढ़ में आज, सोमवार को 11:32 बजे जारी किए गए अलर्ट के अनुसार, प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यहां होगी बारिश:

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया कि पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलने की संभावना है। इससे पहले आज सुबह से ही पानीपत, हिसार, फरीदाबाद, सिरसा, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में बारिश का सिलसिला जारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश गेहूं, सरसों और रबी की फसलों के लिए फायदेमंद होगी।

Read also- Haryana: हरियाणा के इन जिलों के बीच शुरू होगी RRTS रेल सेवा, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम:

मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 दिसंबर तक मौसम खुश्क रहेगा। 27 दिसंबर को सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 28 दिसंबर को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अच्छी बारिश हो सकती है, जबकि चरखी दादरी, भिवानी, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, नूंह और पलवल में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।