logo

Haryana News : हरियाणा रोडवेज को सरकार ने दिया शानदार तोहफा, नयी बसे हुई शामिल

आप भी हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Haryana Roadways के बेड़े में जल्द ही 313 नई बसें शामिल होने वाली हैं। समाचारों के अनुसार, यह नई बसें 30 सितंबर तक हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल हो सकती हैं।
 
Haryana News : हरियाणा रोडवेज को सरकार ने दिया शानदार तोहफा, नयी बसे हुई शामिल 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ऐसा होने से राज्य के 22 जिलों में अधिक मार्गों पर बसों की सुविधा मिलेगी। जैसा कि आप जानते हैं, विभाग ने 1000 बस खरीदने का निर्णय लिया।

313 नई बसें जल्द ही हरियाणा रोडवेज के बड़े परिवहन बेड़े में शामिल होंगी. पिछले कुछ समय से, राज्य सरकार ने 1000 नई बसें खरीदने का निर्णय लिया था। फैसले के तुरंत बाद एक कंपनी के साथ एक समझौता किया गया था, अभी तक 687 नई बसें खरीदी गई हैं और बाकी बसों को जल्द ही खरीदा जाएगा। 30 सितंबर तक परिवहन विभाग के बेड़े में 313 नई बसें शामिल हो जाएंगी। इससे संबंधित फर्म के लिए भी समय निर्धारित किया गया है, बता दें कि प्रदेश के कई रूटों पर बसों की कमी है, जिससे यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है।

Haryana Employee : सरकार ने कर्मचारियो को लेकर किया बड़ा बदलाव, अब ड्रेस रूल होगा लागू
यात्रियों को पहले से बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं कुछ बसों में कंडम होने से कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नई बसें परिवहन विभाग को मिलने से यात्रियों और कर्मचारियों दोनों को बेहतर सुविधा मिलेगी। Haryana के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार लगातार बस सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।