logo

Haryana Govt : हरियाणा सरकार ने महिलाओं की कर दी मौज, अब राशन डिपो की कमान संभालेगी महिलाएं

हरियाणा में 2,382 सरकारी राशन डिपो अब महिलाओं के पास होंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने 3,224 नए राशन डिपो खोलने का फैसला किया है. इसके अलावा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने हरियाणा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत राशन सीटों पर आरक्षण लागू किया है. 
 
 हरियाणा सरकार ने महिलाओं की कर दी मौज, अब राशन डिपो की कमान संभालेगी महिलाएं
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसके अलावा, गांवों और वार्ड वाइज रिजर्व सूची भी जारी की गई है। 7 अगस्त तक 12वीं पास महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।


खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम इसके बाद आवेदकों के राशन डिपो के स्थान पर जाएगी, जहां वे काउंसिलिंग करेंगे और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे। इस रिपोर्ट के अनुसार, योग्य महिलाओं को सितंबर में राशन डिपो मिलेंगे।


महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए उपायों से पता चलता है कि प्रदेश सरकार राज्य में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी के तहत राज्य सरकार ने महिलाओं को पहले पंचायती राज विभाग में सरपंच के पदों पर आरक्षण दिया और फिर गांवों में मुखिया का पद दिया। अब खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा में महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण देने के साथ-साथ गांव वार्ड वाइज रिजर्व सूची जारी करने की तैयारी में जुट गया है।

Business Tips : मसालों की खेती करके करें छप्पर फाड़ कमाई, जानिए टिप्स

इसके परिणामस्वरूप, राज्य सरकार राज्य के सभी 22 जिलों में 3224 नए सरकारी राशन स्टोर स्थापित करेगी। इनमें 2,382 महिला सीटें हैं और 842 सामान्य वर्ग के लिए हैं।

सरकार ने इन सीटों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, जो इन वार्डों में आरक्षित हैं। मीरपुर गांव, जो पिछले साल नगर परिषद में शामिल हुआ, में एक महिला के लिए राशन डिपो की सीट आरक्षित की गई है। जैसे, गांव पटीकरा में राशन डिपो में एक सीट महिला के लिए और एक सीट सामान्य वर्ग के लिए वार्ड नंबर 3, 4, 8, 14 और 25 में है। किरारीद अफगान में भी राशन डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित है।