DA Hike 2025: केंद्र सरकार ने किया ऐलान, महंगाई भत्ते में इतनी बढ़ोतरी
DA Hike 2025: केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। महंगाई भत्ते में यह संशोधन मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके। नए नियम 1 जनवरी 2025 से लागू होंगे। अधिक जानकारी के लिए अपडेटेड गाइडलाइंस जरूर देखें।
Haryana update: नए साल की शुरुआत से पहले सरकारी कर्मचारी लगातार महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जनवरी 2025 में सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। इसके साथ ही, वेतन आयोग से जुड़ी खबरें भी सामने आई हैं। आइए जानते हैं सरकार का ताजा बयान।
साल में दो बार बढ़ता है DA
केंद्र सरकार हर साल दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। पहली बढ़ोतरी जनवरी में और दूसरी जुलाई में होती है। इस बार भी जनवरी 2025 में महंगाई भत्ते में इजाफा किया जाएगा। वर्तमान में केंद्र सरकार कर्मचारियों को 53% DA दे रही है।
DA में 3% की बढ़ोतरी संभव
फिलहाल कर्मचारियों को 53% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जिसे जुलाई 2024 में 3% बढ़ाकर 50% से 53% किया गया था। अब, जनवरी 2025 में केंद्र सरकार इसे 3% और बढ़ाकर 56% कर सकती है। इससे सरकारी कर्मचारियों की आय में बढ़ोतरी होगी।
बेसिक सैलरी में भी इजाफा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में भी इजाफा हो सकता है। जिन कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, उनकी सैलरी में 540 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
Ration Card New Rule 2025: सरकार ने अचानक लागू किया नया नियम, अब मुफ्त में मिलेगा ये लाभ!
पेंशनर्स को भी होगा फायदा
सरकार पेंशनधारियों की पेंशन में भी बढ़ोतरी करने जा रही है। जिन पेंशनधारियों की न्यूनतम पेंशन 18,000 रुपये है, उन्हें जनवरी 2025 से 740 रुपये अतिरिक्त मिल सकते हैं। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और पेंशन में इजाफा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। जल्द ही सरकार इस पर आधिकारिक जानकारी दे सकती है।