Chanakya Niti: ये 3 गुणों वाली महिलाएं बना देती है घर को स्वर्ग, जानिए चाणक्य की नीतियाँ
Chanakya Niti for Women: प्राचीन भारतीय राजनीति और नीतिशास्त्र के पितामह आचार्य चाणक्य ने महिलाओं के गुणों पर विशेष नीतियाँ लिखी है। उनका मानना था कि जो महिलाएं बाहरी सुंदरता से अधिक मन की सुंदरता को महत्व देती हैं वे हमेशा खुशहाल रहती हैं। ऐसी स्त्रियां जिस भी घर में दुल्हन बनकर जाती हैं वहां खुशियां भी अपने साथ लेकर जाती हैं। उनके इस गुण से उनके पति का जीवन धरती पर ही स्वर्ग के समान हो जाता है।
शांत स्वभाव वाली महिलाएं
चाणक्य के अनुसार, एक ऐसा गुण है जो स्त्री और पुरुष दोनों के लिए लाभदायक होता है, लेकिन महिलाओं के लिए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। यह गुण है-क्रोध पर नियंत्रण और शांत स्वभाव। जो महिलाएं अपने स्वभाव में धैर्य और संयम रखती हैं, उन्हें अपने जीवनसाथी से अधिक प्रेम और सम्मान प्राप्त होता है जिससे उनका जीवन सुखमय बनता है।
बड़ों का आदर करने वाली महिलाएं
आचार्य चाणक्य का कहना था कि महिलाओं में एक ऐसा गुण होना चाहिए जो पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ी को प्रभावित करता है। यह गुण है-बड़ों का आदर करना और छोटों के प्रति प्रेम व सम्मान बनाए रखना। जिन महिलाओं में यह गुण होते हैं, उनके घर में कभी कलह नहीं होता और पूरा ससुराल उनसे प्रसन्न रहता है।
Chanakya Niti: इस तरह बुरा बनकर रहने पर मिलती है सफलता, लॉजिक जानकर हो जाएगा यकीन