logo

Bihar Case: बिहार के नालंदा में हुई फायरिंग

Bihar News: बिहार के नालंदा में रातभर रुक रूक कर गोलीबारी हुई। इन हालातो  को देखते हुए बिहारशरीफ में धारा 144 लागू की गई है।  
 
बिहार के नालंदा में हुई फायरिंग
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

Bihar Update: बिहार के नालंदा में रातभर रुक रूक कर गोलीबारी हुई। इन हालातो  को देखते हुए बिहारशरीफ में धारा 144 लागू की गई है।  

 

हिंसा के दौरान पहड़पुरा मोहल्ले   में हुई फायरिंग में दो युवकों को गोली लगी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस प्रशासन लगातार फ्लैग मार्च निकाल रहा है। कई जिलों की पुलिस को नालंदा में मूव कराया गया है।  

 

पुलिस  ने रातभर फ्लैग मार्च निकाला और माइक के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती रही।  नालंदा की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई जिले की पुलिस भी बुलाई गई है।
 

 

हिंसा में मारे गए व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बीती रात की गई छापेमारी में 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 8 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। 
 

बिहारशरीफ के 3 मोहल्ले पहड़पुरा, खासगंज और गगनदिवान में रुक रुक कर फायरिंग होती रही। उपद्रवी एक धार्मिक स्थल के पास खड़े हो कर फायरिंग करते रहे। जिसके जवाब में दूसरे पक्ष ने पथराव किया।  

 

गोलीबारी में एक युवक की मौत की पुष्टि प्रशासन की ओर से की गई है।  नालंदा में 5 जिलों की पुलिस को स्थिति को नियंत्रण  करने के लिए बुलाया गया है। रात भर हुई  गोलीबारी से बिहारशरीफ के लोग डरे हुए हैं। सुबह तक हालात काफी दहशत भरे रहे।

 

पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में दंगा नियंत्रण वाहन और जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की टीम ने रातभर छापेमारी की। पहड़पुरा, खासगंज और गगनदिवान इलाके में पुलिस ने 50 संदिग्धों को पकड़ा है।
 

पटना एटीएस एसपी संजय सिंह और सात डीएसपी को नालंदा पुलिस के सहयोग के लिए नालंदा भेजा गया है। जिले में धारा 144 लागू है। अभी तक इंटरनेट सेवा बहाल नहीं की गई है।

सासाराम में भी हालात खराब  हैं। वहां भी ब्लास्ट हुआ जिसमें 6 लोग जख्मी हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जख्मी मरीजों का ठीक ढंग से इलाज नहीं किया जा रहा है।