logo

चंडीगढ़ से खाटूश्याम के लिए हर दिन चलेगी AC बस

सुबह 7:35 बजे रवाना होकर शाम 6:40 पर पहुंचेगी

 
chandigarh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

haryana update: पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से सीकर के खाटूश्याम जी के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई। पंजाब रोडवेज ने रूट के लिए AC सेमीडीलक्स बस शुरू की है। अब चंडीगढ़ से आने वाले यात्रियों को बार-बार बस नहीं बदलनी पड़ेगी।

fff

 

पंजाब रोडवेज के निरीक्षक मंगत सिंह ने बताया कि राजस्थान रोडवेज ने इस नई बस के लिए समय तय कर दिया है। बस रूट के बीच आने वाले सभी रोडवेज डिपो परिसर में जाएगी। बस सुबह 7:35 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर कैथल, हिसार, राजगढ़, चूरु होते हुए शाम 5:50 बजे सीकर पहुंचेगी।

khatu

इसके बाद शाम 6:40 पर खाटूश्यामजी पहुंचेगी। अगले दिन बस सुबह 8:50 पर खाटूश्यामजी से रवाना होकर शाम 7:40 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से खाटूधाम के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। डायरेक्ट बस न होने के कारण श्रद्धालुओं को बस बदलनी पड़ती है। ऐसे में अब इस बस के शुरू होने से श्रद्धालुओं को इस समस्या से निजात मिलेगा।