logo

हरियाणा से यूपी तक बनेगा 750 km लंबा नया एक्स्प्रेसवे, इस गांवों मे बढ़ेंगे जमीन के दाम

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने गोरखपुर से पानीपत तक 750 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के निर्माण पर विचार करना शुरू कर दिया है। यह मार्ग गोरखपुर से शामली होते हुए पानीपत तक पहुंचेगा, जिससे चार राज्यों – यूपी, हरियाणा, पंजाब, और दिल्ली के बीच यात्रा में सुधार होगा

 
panipat gorakhpur new expressway 750km
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Expressway in Haryana: पानीपत वासियों के लिए खुशखबरी है। अब हरियाणा के पानीपत जिले तक नया एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है, जो सीधा गोरखपुर से जुड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण यूपी और हरियाणा के बीच यात्रा को और आसान बनाएगा।

750 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने गोरखपुर से पानीपत तक 750 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के निर्माण पर विचार करना शुरू कर दिया है। यह मार्ग गोरखपुर से शामली होते हुए पानीपत तक पहुंचेगा, जिससे चार राज्यों – यूपी, हरियाणा, पंजाब, और दिल्ली के बीच यात्रा में सुधार होगा।

रूट विवरण और कनेक्टिविटी में सुधार
यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से होकर गुजरेंगे और यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा।
वर्तमान में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है, लेकिन यह नया प्रोजेक्ट उसे पछाड़ने वाला है।

संभावित मार्ग
पहले शामली के पास से शुरू होने का प्रस्ताव था, लेकिन अब इसे गोरखपुर शहर के दक्षिण दिशा में तैयार किया जाएगा, ताकि इसे सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जा सके।

इस एक्सप्रेसवे का रूट गोरखपुर से होते हुए संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बहराइच, और लखनऊ तक होगा। आगे यह सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली होते हुए पानीपत तक पहुंचेंगे।

School Vacations: हरियाणा के स्कूलों मे शीतकालीन छुट्टियों का अपडेट! इस तारीख से बंद होंगे स्कूल

यह एक्सप्रेसवे दोनों राज्यों के बीच यात्रा में तेजी लाएगा और अर्थव्यवस्था को भी एक नया बढ़ावा देगा।