logo

Love Story: 85 साल के बुजुर्ग के साथ की 24 साल की लडकी ने शादी

Love Story: कहते हैं कि ‘लव इज ब्लाइंड’. ये न तो उम्र देखता है, ना ही कोई जात या मजहब. कमबख्त इश्क चीज ही ऐसी है कि ये किसी को भी, किसी भी उम्र में और किसी से भी हो सकता है.
 
Love Story: 85 साल के बुजुर्ग के साथ की 24 साल की लडकी ने शादी 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इन दिनों एक ऐसी ही अनोखी प्रेम कहानी मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है. 24 साल की एक लड़की को 85 साल के बुजुर्ग से प्यार हो गया. दोनों पिछले तीन साल से एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं. प्यार की इंतिहा देखिए, लड़की का कहना है कि वो अपने ‘प्यार’ के बच्चे की मां बनना चाहती है. आइए जानते हैं कैसे मिले ये लव बर्ड.


लोग क्या कहेंगे…इस बात को दरकिनार करते हुए अमेरिका के मिसिसिपी की रहने वाली 24 साल की मिरेकल ने खुद से 61 साल बड़े 85 वर्षीय चार्ल्स पोग को अपना हमसफर चुन लिया.

अब दोनों फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं. मिरेकल का कहना है कि वे IVF के जरिए अपने बच्चे को जन्म देना चाहती हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये अनोखी जोड़ी बनी कैसे. तो चलिए इसके पीछे की कहानी भी जान लेते हैं.

मिरेकल से रिटायर्ड रियल स्टेट एजेंट चार्ल्स की मुलाकात साल 2019 में हुई थी. तब चार्ल्स के साथ रिलेशनशिप को लेकर मिरेकल को लोगों के काफी ताने सुनने पड़े. लोगों ने उन्हें यह तक कहकर चिढ़ाया कि प्यार करने के लिए क्या ‘दादा’ ही मिले थे.

चार्ल्स घर में अकेले रहते थे. लिहाजा, उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं था. चार्ल्स ने मिरेकल को बतौर नर्स अपॉइंट कर लिया. इस दौरान कब वे मन ही मन मिरेकल को पसंद करने लगे, पता ही नहीं चला. लगभग एक साल बाद फरवरी, 2020 में उन्होंने मिरेकल से अपनी फीलिंग्स शेयर की.

मिरेकल के मुताबिक, उनकी 45 वर्षीय मां तामिका फिलिप्स और 72 साल के दादा जो ब्राउन को चार्ल्स के साथ उनकी रिलेशनशिप को लेकर कोई परेशानी नहीं थी, क्योंकि चार्ल्स उनका खूब खयाल रखते थे. लेकिन 47 वर्षीय पिता करीम फिलिप्स को इससे सख्त ऐतराज था. उनके पिता ने आज भी इस रिश्ते को दिल से स्वीकार नहीं किया है.