logo

हरियाणा मे इस रूट पर बनेंगे 21 नए मेट्रो स्टेशन: केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Haryana Metro News: इस मेट्रो सेवा के विस्तार से अब सोनीपत से दिल्ली-एनसीआर में रोजाना यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए यात्रा करना और भी सरल हो जाएगा।
 
haryana metro new route expension
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Metro Expension: हरियाणा वासियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में रिठाला-नरेला-नाथूपुर कॉरिडोर को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस मेट्रो सेवा के विस्तार से अब सोनीपत से दिल्ली-एनसीआर में रोजाना यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए यात्रा करना और भी सरल हो जाएगा।

Haryana Metro: हरियाणा मे इस रूट पर बनेंगे 21 एलिवेटेड स्टेशन

इस रूट पर कुल 21 एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे, जिससे यात्रा की सुविधा बढ़ेगी।
यूपी के गाजियाबाद से दिल्ली और हरियाणा के नाथूपुर तक की यात्रा में यात्रियों को बड़ा फायदा होगा।
रिठाला का विस्तार करके रेड लाइन के स्टेशनों से नरेला, बवाना और रोहिणी के कुछ हिस्सों को जोड़ा जाएगा, जिससे इन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

प्रोजेक्ट का अनुमानित खर्च और समयसीमा:

केंद्र सरकार ने इस महत्वाकांक्षी मेट्रो प्रोजेक्ट को 6,230 करोड़ रुपए की लागत से 4 साल में तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Haryana Metro: दिल्ली से हरियाणा के इन शहरों मे चलेगी मेट्रो, जमीन के दाम छुएंगे आसमान

वर्तमान में हरियाणा के गुरुग्राम, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ में मेट्रो सेवाएं चल रही हैं, और इस नई मेट्रो रूट के जोड़ने से दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रा की सुविधाएं और भी बढ़ेंगी। मेट्रो का विस्तार लोगों के लिए आसान, तेज और सुविधाजनक यात्रा का मार्ग खोलेगा, खासकर ट्रैफिक के भारी दबाव को कम करने में यह परियोजना अहम साबित होगी।