logo

“हरियाणा में कोई बेरोजगारी नहीं है बल्कि प्रति व्यक्ति आय डेढ़ लाख से बढक़र तीन लाख हुई”

Chandigarh : त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी बिप्लब देव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा, विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

 
“हरियाणा में कोई बेरोजगारी नहीं है बल्कि प्रति व्यक्ति आय डेढ़ लाख से बढक़र तीन लाख हुई”
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: प्रदेश में महिला सशक्तिकरण हो या प्रति व्यक्ति आय हो, युवाओं को नौकरी हो या किसानों को सम्मान हो आज हर दिशा में डबल इंजन सरकार द्वारा अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है।

 
बिप्लब देव ने कहा कि हरियाणा में कोई बेरोजगारी नहीं है बल्कि हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय डेढ़ लाख रुपए से बढक़र तीन लाख रुपए के लगभग हो गई है।

प्रदेश सरकार ने एक लाख से अधिक युवाओं को नौकरियां दी है। वहीं बजट में भी 60 हजार नौकरी देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोगों ने स्वरोजगार को भी अपनाया है।

दूध उत्पादन के मामले में हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। किसानों को सुविधाएं देने में भी हरियाणा आगे है।  


उल्लेखनीय है कि इससे पहले राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित तमाम केंद्रीय नेता भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा सरकार के कामकाज की तारीफ कर चुके हैं।

 

सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

मौजूदा सरकार ने 2014 में प्रदेश में सरकार बनने के बाद ‘‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’’ का नारा देते हुए समान रूप से विकास की सार्थक पहल की।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज हरियाणा की अनेक विकास योजनाएं देश में अनुकरणीय बन रही हैं.

 

हरियाणा सरकार ने चलायी नयी योजना! बिजली बिल होगा अब बिलकुल फ्री, चाहे दिन-रात चलते रहे अब Cooler- AC

 

हरियाणा सरकार ने बेरोजगारों के लिए निकाली बम्पर सरकारी भर्ती, 10वीं पास है योग्यता, निशुल्क कर पाएगे आवेदन