logo

Vande Bharat Express: अब चंडीगढ तक होगी वंदे भारत की सुविधा, जानिए क्या होगा रुट

Vande Bharat Express: अब चंडीगढ़ में ट्रेन से कम समय में पहुंचना आसान होगा और सफर सुहाना होगा। रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर वंदे भारत से 3 घंटे का होगा।
 
 
Vande Bharat Express
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: वंदे भारत रेल सेवा से चंडीगढ़ रेवाड़ी तक सीधा संपर्क होगा। अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को चंडीगढ़ तक बढ़ाने की अनुमति दी गई है। शीघ्र ही ट्रेन का समय सारणी भी जारी किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया कि पिछले महीने रेलवे बोर्ड को अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन (Ajmer-delhi Vande Bharat train) का विस्तार चंडीगढ़ तक करने का प्रस्ताव भेजा गया था, जो मंजूर किया गया था।

अब चंडीगढ़ में ट्रेन से कम समय में पहुंचना आसान होगा और सफर सुहाना होगा। रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर वंदे भारत से 3 घंटे का होगा।

राव ने कहा कि रेल यात्री चंडीगढ़ से सीधे जुड़ाव चाहते हैं।