logo

New Railway Line: करोड़ों के खर्च से हरियाणा मे बिछेगी नई रेलवे लाइन, प्रदेश के विकास मे सहायक साबित होगी

इसे हरियाणा सरकार ने पहले से ही मंजूरी दी है क्योंकि यह साउथ हरियाणा इकनॉमिक रेल कॉरिडोर का एक हिस्सा है, जो गढ़ी हरसरू-फर्रुखनगर-झज्जर-चरखी दादरी-लोहारू से होता है। 
 
new railway line news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indian Railways: रेल मंत्रालय ने साउथ हरियाणा इकनॉमिक रेल कॉरिडोर (फर्रुखनगर से लोहारू वाया झज्जर, चरखी दादरी और बाढ़डा) के सर्वे को मंजूरी दी है, और इसके लिए बजट भी जारी किया गया है। गढ़ी हरसरू से झज्जर तक एक दोहरी रेलवे लाइन बनाने का खर्च लगभग 1225 करोड़ रुपये होगा।

इसे हरियाणा सरकार ने पहले से ही मंजूरी दी है क्योंकि यह साउथ हरियाणा इकनॉमिक रेल कॉरिडोर का एक हिस्सा है, जो गढ़ी हरसरू-फर्रुखनगर-झज्जर-चरखी दादरी-लोहारू से होता है। 

सांसद अरविंद शर्मा ने मंत्रालय द्वारा सर्वे को मंजूरी देने पर रेलमंत्री से मिलकर आभार जताया और कहा कि इस कॉरिडोर के निर्माण से हरियाणा और दिल्ली को गुजरात की चार बंदरगाहों (कांडला, मुंद्रा, नवलखी और जखाऊ) से सीधे तौर पर जोड़ा जाएगा, जो प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण होगा।

सांसद ने बताया कि रेलवे मंत्रालय ने गढ़ी हरसरू से लोहारू तक चलने वाली दोहरी रेलवे लाइन के अंतिम लोकेशन सर्वे के लिए लगभग तीन करोड़ 19 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है, जो सुल्तानपुर फर्रुखनगर, झज्जर, चरखी दादरी और बाढड़ा से गुजरती है। 

अत्याधुनिक लेडार तकनीक से सर्वे बनाया जाएगा। इस रेलवे कॉरिडोर की लंबाई लगभग 129 किलोमीटर होगी और इसकी स्पीड 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।

बहादुरगढ़, सोनीपत, गुरुग्राम, दिल्ली, फरीदाबाद और पलवल भी शामिल होंगे। 

इसके अलावा, ये रेलवे कॉरिडोर झज्जर को बहादुरगढ़, सोनीपत, गुरुग्राम, दिल्ली, फरीदाबाद और पलवल से सीधे जोड़ेगा। इस रेल कॉरिडोर से कोसली को भी जोड़ा जाएगा।

latest News: Indian Railways News: भारत की ऐसी अनोखी ट्रेन जिसमे नहीं है कोई खिड़की-दरवाजे, पूरी तरह से है बंद


रेलवे कॉरिडोर के लिए झज्जर जिले में छह स्टेशन हैं

दादरी तोए, झज्जर, एमपी माजरा, छुछकवास, मातनहेल और बिरोहड़-खाचरोली। सांसद ने कहा कि दिल्ली से राजस्थान और गुजरात की ट्रेनों को झज्जर के माध्यम से छोटा होगा।

दिल्ली से झज्जर के लिए भिवानी, सीकर और झुंझुनू, बीकानेर और जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर, गोगामेड़ी, हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर, और दिल्ली से गांधीधाम, भुज और द्वारका की ट्रेनों का छोटा रास्ता होगा।