logo

Haryana में मॉनसून की बारिश ने किया किसानो को निराश, बारिश की कमी के कारण 10Lakh एकड़ की जमीन मे नहीं हो पाई बीजाई

हरियाणा के अधिकतर जिलों में मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को बुरी खबर मिली है। मौसम विभाग ने 4 दिन तक हरियाणा में मानसून पर ब्रेक लगाया है। हरियाणा में मॉनसून की कमी के कारण लगभग 10 लाख एकड़ में बिजाई नहीं हो पाई, इस दिन बारिश होने का अनुमान है 
 
Haryana में मॉनसून की बारिश ने किया किसानो को निराश, बारिश की कमी के कारण 10Lakh एकड़ की जमीन मे नहीं हो पाई बीजाई , rain, baarish, sukhi jamin, sad kisan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के अधिकतर जिलों में मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को बुरी खबर मिली है। मौसम विभाग ने 4 दिन तक हरियाणा में मानसून पर ब्रेक लगाया है। वर्तमान समय में किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। 

Kisan Maan Dhan Yojana: किसान भाइयों की हुई बल्ले बल्ले, सरकार इस योजना से दे रही है किसानो को इतने हजार रु की पेंशन

मौसम विभाग ने 20 अगस्त से फिर बारिश की संभावना जताई है। इस बार अगस्त में मानसून काफी कमजोर रहा। राज्य में 1 अगस्त से अब तक 32.4 MM बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप में 62.6 MM बारिश होती है, जो सामान्य से 53% कम है।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

15 अगस्त को उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना जताई गई है। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में गरज-चमक के साथ बरसात होगी।

वहीं पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

75% हो चुकी है बारिश

हरियाणा में मानसून का 75% कोटा पूरा हो चुका है। मानसून सीजन में अब तक 347.2 MM बारिश हो चुकी है। यह 266.5 MM से करीब 30% ज्यादा है। अगस्त महीने में देश भर में कमजोर मानसून का सीधा असर खरीफ फसलों की बिजाई पर पड़ा है। हरियाणा में अब तक 26.92 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें बोई गई हैं। 30.95 लाख हेक्टेयर क्षेत्र बिजाई का लक्ष्य है। यानी 9.8 लाख एकड़ खरीफ बाकी हैं।

FARMER LOAN: किसान भाइयों की चमकी किस्मत, सरकार ने दिया तोहफा, मिल रहा है इतना सस्ता लोन

tags: हरियाणा न्यूज हिंदी,हरियाणा वेदर अपडेट,बारिश,आईएमडी,मौसम विभाग,मानसून,Haryana News,Haryana News Hindi,Haryana Weather Update,Rain, Monsoon,IMD, Latest Weather Update Haryana,baarish,rainless areas,