logo

HKRN Salary: एचकेआरएन की सैलरी में बढोतरी पर कर्मचारियों ने दिखाई नाराजगी, जानें क्या है पूरी खबर

HKRN Salary: हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लगे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ौतरी के नाम पर सरकार ने अनुबंधित कर्मचारियों के साथ बहुत बुरा मजाक किया है, जिससे सभी अनुबंधित कर्मचारी बहुत नाराज हैं।
 
HKRN Salary
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HKRN Salary: हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लगे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ौतरी के नाम पर सरकार ने अनुबंधित कर्मचारियों के साथ बहुत बुरा मजाक किया है, जिससे सभी अनुबंधित कर्मचारी बहुत नाराज हैं। पूरे राज्य में लगभग एक लाख कर्मचारियों को नुकसान हुआ है, क्योंकि पिछले तीन सालों में कोई वेतन बढ़ौतरी नहीं दी गई थी। रेशम सिंह बराड़, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला अध्यक्ष, ने बताया कि सिरसा जिले में काम करने वाले सभी कर्मचारी इस पर आक्रोशित हैं।

Latest News: Haryana News: हरियाणा सरकार ने किए कानूनो में बदलाव, अब इन मामलो पर नही होगी एफआईआर दर्ज

कर्मचारियों की उम्मीद थी कि वेतन में अच्छी बढ़ौतरी मिलेगी, लेकिन सरकार के अडिय़ल व्यवहार से सभी कर्मचारी निराश हैं। यही कारण है कि सिरसा जिला के कालांवाली में अनुबंधित कर्मचारी संघ हरियाणा 2061 से संबंधित भारतीय मजदूर संघ की एक बैठक में जिला अध्यक्ष रेशम सिंह बराड़ ने कहा कि यदि सरकार इस पर विचार नहीं करती और वेतन बढ़ौतरी महंगाई के अनुसार नहीं करती तो सभी कर्मचारी एक बड़े आंदोलन का बिगुल बजाएंगे, जिसमें सरकार पूरी जिम्मेदारी लेगी।

प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश सचिव चरणजीत वर्मा, वरिष्ठ आमंत्रित सदस्य जीवन ठाकुर, जिला सचिव जसवंत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संदीप बराड़ व जिला प्रैस सचिव श्रीकांत व दुसरे कई खासतौर पर मौजूद थे।