logo

Haryana Rain Alert: आज होगी हरियाणा के इन इलाकों में जोरदार बारिश, IMD ने जारी किया रेन अलर्ट

Haryana Rain Alert: चंडीगढ़ से जारी मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक 18 जून को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश की संभावना बन गई है।

 
Haryana Rain Alert: आज होगी हरियाणा के इन इलाकों में जोरदार बारिश, IMD ने जारी किया रेन अलर्ट
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Haryana Rain Alert: हरियाणा में भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। लेकिन अब लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणासियों के लिए एक गुड न्यूज दी है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आज रात से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

18 जून से हरियाणा के जिलों में बारिश होनी शुरू हो जाएगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। चंडीगढ़ से जारी मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक 18 जून को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश की संभावना बन गई है।

इसके अलावा 19 जून को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में बारिश होने वाली है। ऐसे में लोगों को थोड़ी सी राहत जरूर मिलेगी। वहीं जींद में भी 19 जून की रात से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में प्री- मानसून की बारिश होगी। हालांकि अभी मानसून के लिए लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। 27 जून तक हरियाणा में मानसून दस्तक दे सकता है।