logo

Haryana News: हरियाणा के मजदूरों को मिलेगा सस्ते मे भर पेट खान, मंडिओ मे खुलेगी सस्ती कैंटीन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बैठक में कहा कि प्रदेश की मंडियों में चलने वाली अटल किसान मजदूर कैंटीन को छुट्टी पर भी खुला रखा जाएगा, ताकि किसानों और कर्मचारियों को भोजन मिल सके। इन कैंटिनो में मजदूरों को 10 रुपये प्रति थाली खाना मिलता है।
 
haryana news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बैठक में कहा कि प्रदेश की मंडियों में चलने वाली अटल किसान मजदूर कैंटीन को छुट्टी पर भी खुला रखा जाएगा, ताकि किसानों और कर्मचारियों को भोजन मिल सके। इन कैंटिनो में मजदूरों को 10 रुपये प्रति थाली खाना मिलता है।

मंडियों में अटल किसान मजदूर कैंटीन खोली

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में अटल किसान मजदूर कैंटीन खोली गई हैं। इसका लक्ष्य गरीब किसानों और मजदूरों को 10 रुपये प्रति थाली भोजन देना है। प्रदेश में अटल किसान मजदूर कैंटीन फिलहाल 25 मंडियों में चल रही हैं, और 15 और स्थापित करने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। इन मंडियों को भी जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य अभियंता को राज्य के पांच जिलों की सड़कों की देखभाल के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।

latest News: Haryana BPL News : खुशखबरी ! 20 रुपए लिटर Pure सरसों का तेल चाहते हो, तो जल्दी पढ़े, ये खबर आपके लिए ही है

दुर्घटना होने पर आर्थिक सहायता दी जाएगी

सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिया कि मंडियों में क्या सुविधाएं होनी चाहिए, उनकी मैपिंग करवाकर सरकार को जल्द ही दी जाएं। उसने यह भी कहा कि राज्य सरकार खेतिहरों और मजदूरों की सुरक्षा के लिए “खेतिहर मजदूर एवं किसान जीवन सुरक्षा योजना” बना रही है। खेती के दौरान किसान को दुर्घटना होने पर उसे आर्थिक सहायता दी जाएगी। 2022 से 23 मई तक, 1334 मामले सामने आए और 21.64 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी।