logo

हिसार में युवती से सगाई कर किया दुष्कर्म, शादी की तैयारी करवा फेरे लेने से किया इन्‍कार

Hisar Desk. हिसार में एक और दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। शहर निवासी एक युवती से सिवानी निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। लेकिन बाद में शादी करने से इन्‍कार कर दिया।
 
युवती से सगाई कर किया दुष्कर्म
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update. मामले में पीड़िता की मां ने आजाद नगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया की उसने अपनी बेटी का रिश्ता करीब एक साल पहले सिवानी के एक युवक से किया था।

 

 

लेकिन आरोपित कभी गेहूं की कटाई तो कभी कोई ओर बहाना बनाकर शादी को टालते रहे। इस दौरान आरोपित युवक उसके घर आने जाने लगा और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बात का पता उन्हें लगा तो उन्होंने बेटी की शादी के लिए कहा।

Also Read This News-बुजुर्ग ही नहीं युवाओं के लिए भी उदाहरण बने जगत सिंह, 69 की उम्र में जीत रहे मेडल पर मेडल, जानिए सफलता की कहानी


लेकिन आरोपितों ने शादी से मना करते हुए मोटरसाइकिल और चार अंगूठियां मांग ली। पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए गाड़ी बेच दी और बेटी की शादी करने की लिए पूरी तैयारी कर ली। लेकिन बाद में आरोपितों ने शादी से मना कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।