logo

Haryana: जींद में तेजी से बढ़ रही है आबादी, 15 लाख के पार पहुंची जनसंख्या

Jind News: देश में जनसंख्या लगातार बढ़ती है जा रही है। सरकार द्वारा भी इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।
 
Haryana: जींद में तेजी से बढ़ रही है आबादी, 15 लाख के पार पहुंची जनसंख्या
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: अब हरियाणा के जींद ज़िले में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है जिसमें जींद की जनसंख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के अनुसार अब इस ज़िले की जनसंख्या भी 15 लाख के पार पहुँच चुकी है। लेकिन यहाँ सुविधाओं का अभाव हो रहा है।

 

 

 

 

स्वास्थ्य और शिक्षा को सुधारने की जरूरत जानकारी के अनुसार जींद हरियाणा का वो ज़िला है जहां सबसे ज्यादा स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को सुधारने की जरूरत है। इसके अलावा इस ज़िले में कई समस्याएँ भी हैं जिनका समाधान होना ज्यादा जरूरी है। वहीं अब ज़िले की बढ़ती जनसंख्या बड़ी समस्या बन गई है जिसके कारण कई मुश्किलें भी आ रही हैं। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

Super Elevated Highway: हरियाणा का ये सुपर एलिवेटेड हाईवे, चंद मिनटों में तय होगा लंबा सफर

जींद में तेजी से बढ़ रही हैं जनसंख्या

रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा के जींद की जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। लेकिन यहाँ मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। इस ज़िले में स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं की काफी कमी है। वहीं सीवरेज भी इस ज़िले में बड़ी समस्या है। शहर में कहीं भी पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध नहीं है जिससे लोगो को समस्या का सामना करना पड़ता है वहीं बढ़ती जनसंख्या भी इस पर और समस्याओं को बढ़ा रही है।

15 लाख के पार पहुंची आबादी

15 लाख के पार पहुंची आबादी 1966 तक इस शहर की जनसंख्या 3 लाख 70 हज़ार बताई जाती है। लेकिन आज ये ज़िला 15 लाख का आंकड़ा पार कर चुका है। लेकिन यहाँ व्यवस्थाएँ अच्छी नहीं हैं। यहाँ के बाज़ारों में भी काफी भीड़ होती है। पैदल निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहाँ सबसे ज्यादा लोग हिंदू धर्म के ही हैं। हिंदू धर्म के 95.69% लोग हैं और मुस्लिम धर्म के 1.73 लोग इज़ ज़िले में रहते हैं।

Agroha DhamRailwayline: हरियाणा में हिसार से अग्रोहा धाम तक चलेगी रेल

सरकार बेहतर भविष्य के लिए उठा रही है कदम

इस बढ़ती जनसंख्या का असर ज़िले के संसाधन और पर्यावरण पर भी पड़ रहा है। वहीं ज़िले में बेरोजगारी भी बढ़ रही है। लेकिन सरकार भी इसके लिए कई कदम उठा रही है। शहर में अब कई रोड बनवाए जा रहे हैं ताकि जाम से छुटकारा मिले। वहीं जींद में मेडिकल कॉलेज भी बनाया जाएगा। ज़िले में नया बस स्टैंड बनाने का काम भी चल रहा है। शिक्षा के लिए भी ज़िले में यूनिवर्सिटी खोली जा रही है।