Ganesh Chaturthi 2022 Visarjan Rahasya: क्यों महर्षि वेदव्यास ने गणपति को कर दिया था जड़वत, जानिए कैसे मिली थी मुक्ति
Haryana Update: Ganesh Chaturthi 2022 Visarjan Rahasya: इसके अलावा देश के कई राज्यों में गणेशोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं, इसके 10 दिन बाद अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन होता है। हालांकि कई जगहों पर डेढ़ दिन, पांच दिन बाद भी गणपति विसर्जन किया जाता है। 10 दिन बाद गणेश विसर्जन करने के पीछे एक खास कारण है, जिसका संबंध महाभारत से जुड़ा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर 10 दिन बाद ही क्यों होता है गणपति विसर्जन।

गणेशजी का जन्म
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी के दिन गणेशजी का जन्म हुआ था। इसके अतिरिक्त, ये भी कहा जाता है कि गणेश चतुर्थी के दिन से ही महाभारत का लेखन कार्य आरंभ हुआ था। महर्षि वेदव्यास ने महाभारत की रचना के लिए गणेश जी से इसे लिपिबद्ध करने की प्रार्थना की थी गणेश जी ने कहा था कि वह लिखना आरंभ करेंगे तो कलम नहीं रोकेंगे।
related news

यदि कलम रुक गई तो वहीं लिखना बंद कर देंगे। तब महर्षि वेदव्यास ने कहा कि भगवान आप विद्वानों में सबसे आगे हैं मैं साधारण ऋषि, यदि मुझसे श्लोकों में कोई गलती हो जाए तो आप उसे ठीक करते हुए लिपिबद्ध करते जाएं। इस तरह महाभारत लेखन शुरू हुआ लगातार 10 दिन तक चला।
अनंत चतुर्दशी के दिन जब महाभारत लेखन का काम पूरा हुआ तो गणेश जी का शरीर जड़वत हो चुका था। बिल्कुल न हिलने के कारण उनके शरीर पर धूल-मिट्टी जम गई थी। तब गणेश जी ने सरस्वती नदी में स्नान करके अपनी देह को स्वच्छ किया। इसलिए गणपति स्थापना 10 दिन के लिए की जाती है फिर गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।
related news

गणेशोत्सव को आध्यात्मिक दृष्टि से देखें तो यह 10 दिन हमें संयम से रहने हमारे मन-आत्मा पर लगे मैल को हटाकर उसे स्वच्छ करने का समय है। इस दौरान व्यक्ति को अपना अवलोकन करते हुए पूरा ध्यान गणेश जी की भक्ति में लगाना चाहिए।