logo

Chandra Grahan 2022: जानिए कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,किस पर पड़ेगा प्रभाव

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को देव दीपावली के दिन लगने जा रहा है।  हिंदू धर्म और ज्‍योतिष में ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है।  
 
Chandra Grahan 2022: जानिए कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,किस पर पड़ेगा प्रभाव 

Chandra Grahan 2022 Date Time: जबकि इस साल ऐसा संयोग बना है कि महज 15 दिन के अंदर 2 ग्रहण लग रहे हैं।  दिवाली के एक दिन बाद 25 अक्‍टूबर को सूर्य ग्रहण लगा था और अब 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।  

 

 

पूर्णिमा की रात लगता है चंद्र ग्रहण 

चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पूर्णिमा की रात को सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक ही रेखा में होते हैं।  पृथ्वी के बीच में रहने से इसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जो कभी-कभी इसे एक आकर्षक लाल रंग देती है।  

वहीं कई बार यह चंद्रमा को ढंक लेती है।  आने वाले 8 नवंबर को भी ऐसी ही घटना होगी।  इससे पहले भी इस साल 15 मई को एक चंद्र ग्रहण लग चुका है।

अब 8 नवंबर का चंद्र ग्रहण का दूसरा चंद्र ग्रहण और आखिरी ग्रहण होगा।  संयोग से इस दिन देव दीपावली भी है।  देव दीपावली कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है, इस दिन मंदिरों में विशेष सजावट की जाती है।  

भारत में नजर आएगा चंद्र ग्रहण? 


8 नवंबर को लगने जा रहा चंद्र ग्रहण भारत के अधिकतर इलाकों में नहीं दिखेगा।  ऐसे में ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी नहीं होगा।

यह उपच्‍छाया ग्रहण है और इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होता है।  यह ग्रहण मंगलवार, 8 नवंबर को भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगा।  

यह चंद्र ग्रहण भारत में केवल पूर्वी हिस्सों में नजर आएगा।  इनमें कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी शामिल हैं।  इसके अलावा काठमांडू, टोक्यो, मनीला, बीजिंग, सिडनी, जकार्ता, मेलबर्न, सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क शहर, लॉस एंजिल्स, शिकागो और मेक्सिको सिटी में चंद्र ग्रहण नजर आएगा। 

चंद्र ग्रहण का असर 

ज्‍योतिष में चंद्रमा को मन और माता का कारक माना गया है।  चंद्र ग्रहण के कारण सभी 12 राशि वालों की मानसिक स्थिति और जीवन पर शुभ-अशुभ्‍ असर पड़ेगा।

 कुछ लोगों को चंद्र ग्रहण के दौरान तनाव, अनिर्णय की स्थिति, मानसिक कष्‍ट का सामना करना पड़ सकता है।  वहीं देश-दुनिया पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

 इसमें मौसम पर असर होने जैसी घटनाएं शामिल हैं।  ग्रहण के बुरे असर से बचने के लिए ग्रहण के बाद स्‍नान-दान जरूर करना चाहिए।   

chandra grahan, chandra grahan 2022, chandra grahan time in india, chandra grahan kab lag raha hai, chandra grahan 2022, kartik purnima 2022 grahan, purnima november 2022, lunar eclipse 2022, chandra grahan 2022, lunar eclipse, grahan 2022, grahan in 2022, 8 november 2022 grahan time in india, lunar eclipse november 2022, moon eclipse, full moon in november 2022, chandra grahan 2022 in india date and time, chandra grahan 2022 time, chandra grahan november 2022, chandra grahan kab hai, चंद्र ग्रहण 2022, चंद्र ग्रहण 2022 नवंबर डेट और टाइमिंग, चंद्र ग्रहण 2022 का समय, दिवाली बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 2022 साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 2022, देव दीपावली 2022, देव दीपावली कब है, देव दीपवाली के दिन चंद्र ग्रहण

click here to join our whatsapp group