logo

Karwa Chauth 2022 Moonrise Timings Live Updates: जानिए करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि, चांद निकलने का समय

इस साल 13 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। ये व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं करती हैं।
 
Karwa Chauth 2022 Moonrise Timings Live Updates: जानिए करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि, चांद निकलने का समय 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Karwa Chauth 2022 Timings. शाम के समय स्त्रियां सोलह ऋंगार कर मां पावर्ती के स्वरूप चौथ माता की पूजा करती हैं। व्रत की कथा सुनती हैं और फिर चांद के निकलने का इंतजार करती हैं।

 

दिन भर नीराजल व्रत रखने के बाद, यदि चंद्रमा की पूजा की जाए तो दांपत्य जीवन के लिए बेहद शुभ और फलदायी साबित होगा।

 

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त


करवा चौथ पर शादीशुदा महिलाएं दिनभर उपवास रहते हुए और 16 श्रृंगार करके शाम के समय करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं। आज करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 54 मिनट से लेकर 07 बजकर 03 मिनट तक रहेगा।


राशि के अनुसार साड़ी पहनकर करें करवा चौथ की पूजा


हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर हर वर्ष करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। शक्ति ज्योतिष केन्द्र लखनऊ पण्डित शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि विशेष फल प्राप्ति के लिए महिलाएं राशि के अनुसार साड़ी पहनें तो विशेष लाभ की प्राप्ति होगी।

उन्होंने बताया कि राशि के अनुसार पुष्प भी अर्पित करें। 


पहला करवा चौथ व्रत नहीं रख सकेंगी सुहागिनें


यदि आपकी शादी हाल ही में हुई है और आपका पहला करवा चौथ का व्रत है तो शुक्र ग्रह अस्त होने से इस बार आपको व्रत नहीं रखना है। 20 नवंबर तक शुक्रास्त का मान रहेगा।

लखनऊ के आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि सुख-वैभव, प्रेम, वैवाहिक सुख देने वाले शुक्र ग्रह के अस्त होने (तारा डूबना) से इस बार पहली बार सुहागिनों को व्रत रखने से बचाना चाहिए।


पति के दूर होने पर भी रखें करवा चौथ का व्रत


पति से दूर होने पर भी रखें व्रत :

कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनके पति दूसरे शहर में हैं। इससे वह व्रत को लेकर पशोपेश में हैं, लेकिन पति से दूर रहने पर भी महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं।

ऐसी महिलाएं चांद निकलने पर पति की तस्वीर चलनी में देखकर टीका लगाकर पूजन करके जल ग्रहण कर सकती हैं। 


वाराणसी में चंद्रोदय होगा रात को 7.54 बजे


वाराणसी के ज्योतिषाचार्य पं. ऋषि द्विवेदी के अनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर की भोर 2.04 बजे लग रही है जो 14 अक्टूबर की भोर 2.58 बजे तक रहेगी। इस व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देने का विधान है, अत: 13 अक्टूबर को चंद्रोदय रात 7.54 बजे होने पर अर्घ्यदान, पूजन करना चाहिए।

बॉलीवुड के इन गानों के साथ फिल्मी अंदाज में मनाएं करवा चौथ


विवाहित भारतीय महिलाए करवा चौथ का व्रत अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और चंद्रमा को देखकर ही व्रत तोड़ती हैं। बॉलीवुड में भी इसकी धूम देखने को मिलती है। फिल्मी पर्दे पर पति-पत्नी के प्रेम को दर्शाती करवा चौथ से जुड़ी कई फिल्में और गाने भी है, जिसे सुन आप भी अपने इस दिन को ओर भी खास बना सकते हैं। 


गोरखपुर में हीरे के मंगलसूत्र बने आकर्षण का केंद्र


करवा चौथ पर पत्नियों को उपहार देने के लिए इस बार हीरे का मंगलसूत्र पतियों की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक वैभव सराफ ने बताया कि इस करवाचौथ पर हमने बजट को देखते हुए हीरे के मंगलसूत्र लांच किए हैं। जिसकी शुरुआत कीमत 25 हजार रुपये हैं। इसके अलावा पति-पत्नी के नाम के पहले अक्षर वाले लाकेट की भी लोग खूब मांग कर रहे हैं। 

करवा चौथ पर इन मंत्रों के जाप से मिलता है शुभ फल


ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश पाण्डेय के अनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को चंद्रोदय ब्यापिनी में यह करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस वर्ष गुरुवार का दिन कृत्तिका नक्षत्र रात्रि तक रहेगी। सिद्धि योग पश्चात व्यतिपात योग मिल रहा है। सौभाग्वती स्त्रियां अपने पति की रक्षार्थ इन मंत्रा को जाप कर सकती हैं।


पूजन मंत्र- ओम चं चन्द्रमसे नमः "ॐ शिवाय नमः"


विशेष मंत्र- ओम षडमुखाय विद्महे मयूर वाहनाय धीमहि तन्नो कार्तिक प्रचोदयात।

करवा चौथ पर मैचिंग चूड़ी और कंगन सेट का दाम 1500 रुपये


दिल्ली से सटे फरीदाबाद में करवा चौथ सुहागिन से जुड़ा करवा चौथ के व्रत के लिए बाजार सज गए हैं। चूड़ी विक्रेता नीरज झांब ने बताया कि उनके यहां जयपुरी कंगन की मांग अधिक है। इसके अलावा मैटल, कांच और लाख निर्मित कंगन पसंद किए जा रहे हैं। उनके पास 60 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति दर्जन की चूड़ियां हैं।

चूड़ी व कंगन का सेट 1500 रुपये का है। चूड़ी विक्रेता सोनू चावला ने बताया कि महिलाओं को सूट के साथ मैचिंग की चूड़ी तथा कंगन खरीदने की प्राथमिकता होती है।

करवा चौथ पर गाजीपुर में हुई एक करोड़ के गहनों की एडवांस बुकिंग


पति के दीर्घायु एवं मंगलकामना के लिए रखे जाने वाले करवा चौथ व्रत को लेकर महिलाओं की खरीदारी के चलते बाजारों में रौनक बढ़ गई है।

करवाचौथ पर बाजार में सोने व चांदी के आभूषण, बर्तन, सजावटी प्लेट, थाली, दीपक, भगवान शंकर पर्वती की मूर्ति, बिछुए, पायल, मंगलसूत्र, सोने की चेन, डिजायनर चलनी आदि की भरमार है।

अभी तक लगभग एक करोड़ रुपये के गहनों की एडवांस बुकिंग कराई जा चुकी है, जबकि कुछ महिलाएं दुकानों पर जाकर तुरंत भी खरीदारी कर रही है। 


करवा चौथ पर पंजाब में मौसम रहेगा साफ, समय से हो सकता है चांद का दीदार


पंजाब में करवाचाैथ के दिन माैसम साफ रहेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पिछले 4 दिनों से पंजाब  में बादलों ने डेरा डाल रखा है और हर रोज हल्की वर्षा, गरज के साथ छींटे और बूंदाबांदी हो रही थी।  

इससे सुहागिनों को भी चिंता सता रही है कि कहीं करवाचौथ के दिन भी बादल छाए रहे तो चांद के दीदार को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। ऐसे में राहत भरी खबर है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी। न तो दिन में बादल दिखेंगे न रात में। दिन में पारा बढ़ेगा, जबकि रात में तापमान गिरेगा। 


30 से 35 साल की महिलाओं में करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजने का क्रेज


करवा चौथ को लेकर महिलाओं में सजने संवरने का क्रेज रहता है। शहर के विभिन्न ब्यूटी पार्लरों में अब तक की बुकिंग में सर्वाधिक 30 से 35 साल की सुहागिनें शामिल हैं।

वे अपनी शादी पर जिस प्रकार दुल्हन की तरह सजी थी, उसी तरीके से करवा चौथ पर भी सजने के लिए स्पेशल ब्राइडल लुक यानि दुल्हन लुक का मेकअप करवाने में सर्वाधिक रूचि दिखा रही हैं।


करवा चौथ व्रत का महत्व बढ़ाएंगे कई दुर्लभ संयोग


करवा चौथ का पर्व इस अधिक खुशहाली लेकर आ रहा है। यह पर्व आज यानी 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस बार इस पर्व पर कई दुर्लभ याेग बन रहे हैं।

सर्वार्थ सिद्धि योग से ही दिन की शुरुआत होगी। अखंड सौभाग्य के लिए रखे जाने वाले व्रत का महत्व विशेष दुर्लभ योग से और बढ़ जाएगा।


वैवाहिक जीवन को समृद्ध करता है करवा चौथ का व्रत


मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाता है। गलफहमियां दूर होने से दोनों के आपसी रिश्ते बेहतर हो जाते हैं। अगर कोई मन-मुटाव होता है तो वह भी दूर हो जाता है। वैवाहिक जीवन से तनाव दूर होता है जिसके पूरे परिवार के लिए अच्छे परिणाम दिखते हैं। 

जब उर्वशी रौतेला से एक ट्रोल ने पूछा- 'ऋषभ पंत के लिए करोगे करवा चौथ'


फिल्म एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ की बधाई दी है। इस अवसर पर उन्होंने एक वेस्टर्न ऑउटफिट पहन रखा है। कई लोगों ने उन्हें इसे लेकर ट्रोल भी किया है।

कई ट्रोलर ने पूछा है कि क्या उन्होंने व्रत भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत के लिए रखा है।एक ने लिखा है, ऋषभ पंत के लिए रखा है शायद।


कोलकाता की साड़ियां बनी महिलाओं की पसंद


करवाचौथ पर्व की तैयारियों को लेकर इन दिनों बाजारों में दुकानों पर रौनक देखते ही बन रही है। कांजीवरम, एंब्राइडरी जरकन, तराशा, ताना-बाना, कोलकाता, वन पीस गाउन और लहंगे आदि की खरीदारी को लेकर महिलाएं उत्सुक है। 


पत्नी को स्पेशल महसूस कराएगा आपका खास तोहफा


करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को खुश और स्पेशल महसूस कराने के लिए गिफ्ट देते हैं। ये साड़ी, ज्वैलरी, फुटवियर, मोबाइल, मेकअप किट या अन्य कुछ भी हो सकता है। 


करवा चौथ में मेहंदी लगाने का बहुत ही खास महत्व


करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए बिना अन्न जल ग्रहण व्रत रखती हैं और रात को चांद देखने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर ही व्रत खोलती है। करवा चौथ में मेहंदी लगाने का बहुत ही खास महत्व होता है। तो आज हम यहां मेहंदी के कुछ ऐसे डिज़ाइन्स लेकर आए हैं जिन्हें आप आसानी से खुद ही लगा सकती हैं। 


करवाचौथ पर बन रहा है बेहद ही शुभ संयोग


करवा चौथ कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल करवाचौथ का व्रत 13 अक्टूबर दिन गुरुवार को रखा जाएगा। करवाचौथ पर इस बार बेहद ही शुभ संयोग बन रहा है। इस दौरान यदि चंद्रमा की पूजा की जाए तो दांपत्य जीवन के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगा। पढ़े यह खास स्टोरी