Chanakya Niti: मनुष्य को जीवन में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आचार्य चाणक्य से जानिए
Haryana Update: चाणक्य नीति को ज्ञान का सागर कहा जाता है। इसमें आचार्य ने जीवन के कई ऐसे रहस्यों से पर्दा उठाया है। चाणक्य नीति में यह स्पष्ट बताया गया है कि व्यक्ति जीवन में आने वाली मुश्किलों को कम कर सकता है.
आचार्य चाणक्य ने राजनीति, कूटनीति और युद्धनीति में भी महारथ हासिल किया था.
बल्कि जीवन के अन्य सभी महत्वपूर्ण विषयों का भी उन्हें बहुत ज्यादा ज्ञान था। उन्होंने अपनी नीतियों (Chanakya Neeti) के द्वारा अनगनित युवाओं का मार्गदर्शन किया था और आज भी उनकी रणनीति और सफलता के लिए कुंजी के रूप में पढ़ा जाता है.
आचार्य जी ने चाणक्य नीति में यह भी बात बताई है कि मनुष्य को अपने जीवन में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और पालन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं इनके बारे मे -
चाणक्य नीति का जीवन का रहस्य
त्यजेद्धर्म दयाहीनं विद्याहीनं गुरुं त्यजेत् ।
त्यजेत्क्रोधमुखी भार्या निःस्नेहान्बान्धवांस्यजेत् ।।
अर्थात- अगर किसी भी धर्म या जाती में यदि दया भाव ना हो तो उसे शीघ्र अति शीघ्र त्याग कर देना चाहिए। इसके साथ व्यक्ति को अशिक्षित गुरु, क्रोधी और स्नेही स्वभाव के भाई बंधु को भी त्याग देना चाहिए।
ऐसा इसलिए क्योंकि दया भाव न होने पर असफलता हेतु बर्बाद हो जाता है। इसके साथ परिवार के सदस्यों में प्यार ना होने पर व्यक्ति को कई प्रकार की मुसीबतों का आमना सामना करना पड़ता है। ऐसा देखा जाता है कि जरूरत या विषम स्थिति में परिवार ही साथ देता है।
यथा चतुर्भिः कनकं परीक्ष्यते निर्घषणच्छेदन तापताडनैः ।
तथा चतुर्भिः पुरुषः परीक्ष्यते त्यागेन शीलेन गुणेन कर्मणा ।।
अर्थात- जिस तरह सोने का जांच घिसने, कटने, तापने और पीटने, इन 4-5 चीजों से की जाती है। इसी प्रकार व्यक्ति की परीक्षा उसके त्याग, शील, गुण और कर्म भाव से की जाती है।
इस श्लोक के माध्यम से आचार्य कहते है कि जिस तरह असली सोने को अपना आकर देने के लिए कई प्रकार के जांच से गुजरना पड़ता है। ठीक उसी तरह एक श्रेष्ठ व्यक्ति को उसके स्वाभाव और त्याग के भाव से पहचाना जाता है और समय-समय पर उसकी परीक्षा ली भी जाती है।
इसलिए हर मनुष्य के स्वभाव में मधुरता, मिठास और दया का भाव होना बहुत ही जरूरी है।
tags: chanakya niti,Success Tips,Morning Tips,chanakya quotes, chanakya niti,Success Tips, chanakya niti,Success Tips, chanakya niti, life management tips, chanakya niti in hindi, today chanakya niti, chanakya niti for success,चाणक्य नीति, चाणक्य नीति लक्ष्मी जी, छात्रों पर चाणक्य नीति, सफलता के लिए चाणक्य नीति, चाणक्य की शिक्षाएं, चाणक्य नीति की बातें, चाणक्य नीति हिंदी में, धन पर चाणक्य नीति, स्त्री पर चाणक्य नीति,