logo

Congress President: शशि थरूर को किसने किया Congress President का चुनाव लड़ने के लिए राजी? जानिए

Congress President: कांग्रेस (Congress) पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने बताया है कि अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए उनको किसने राजी किया है।
 
Congress President: शशि थरूर को किसने किया Congress President का चुनाव लड़ने के लिए राजी? जानिए 

Congress President Election: शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर जो लोकतंत्र था उसको हम दिखा रहा हैं यह किसी और पार्टी के अंदर नहीं है। मैंने एक लेख लिखा था कि पार्टी में क्यों चुनाव जरूरी है, जिसके बाद पार्टी के कई लोगों और कार्यकर्ताओं ने संपर्क कर मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहा।

 

 


महाराष्ट्र से चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे थरूर

बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर आज (शनिवार को) महाराष्ट्र से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता आशीष देशमुख ने बताया कि शशि थरूर पहले दीक्षाभूमि जाकर श्रद्धांजलि देंगे, जहां डॉ। बी आर आंबेडकर ने 1956 में अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपना लिया था। देशमुख ने तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर के यहां के दौरे की व्यवस्था की है।

Congress President: शशि थरूर को किसने किया Congress President का चुनाव लड़ने के लिए राजी? जानिए 

दीक्षाभूमि में श्रद्धांजलि देंगे शशि थरूर

बता दें कि 66 साल के शशि थरूर ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। उनकी यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार, शशि थरूर शनिवार शाम चार बजकर 50 मिनट पर नागपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से दीक्षाभूमि के लिए रवाना होंगे, जहां वह डॉ। आंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे और बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे थरूर

फिर रविवार को शशि थरूर सुबह 9 बजे वर्धा में महात्मा गांधी के सेवाग्राम आश्रम जाएंगे और बाद में पवनार में विनोबा भावे के आश्रम जाएंगे। वह दोपहर 12 बजे के आसपास नागपुर लौटेंगे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी की प्रदेश इकाई के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे।

आशीष देशमुख ने कहा, ‘शशि थरूर लोकप्रिय कांग्रेस सांसद हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए उल्लेखनीय काम किया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव पार्टी में विकेंद्रीकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम है।’

Also Read this News- Shashi Tharoor Met Sonia Gandhi: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पहले शशि थरूर मिले सोनिया गांधी से, ट्विटर पर लिखी ये बात

देशमुख ने यह भी दावा किया कि 12 राज्यों में कांग्रेस प्रतिनिधियों ने शशि थरूर का खुलकर समर्थन किया है और उन्हें देशभर के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और के। एन। त्रिपाठी आगे आए हैं। इन तीनों ने शुक्रवार को अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए थे।

click here to join our whatsapp group