logo

Congress vs BJP: Rajasthan Congress के संकट, Rahul Gandhi की "भारत जोड़ो यात्रा" पर BJP का तंज

Congress vs BJP: crisis of Rajasthan Congress, BJP's taunt on Rahul Gandhi's "Bharat Jodo Yatra"
 
Congress vs BJP: Rajsthan Congress के संकट, Rahul Gandhi की "भारत जोड़ो यात्रा" पर BJP का तंज

Rajasthan Politics news: मुख्यमंत्री के पद को लेकर राजस्थान कांग्रेस में चल रहे संकट से BJP में खुशी का माहौल है। BJP नेताओं ने इस मुद्दे पर इंटरनेट मीडिया पर ट्वीट करना शुरू कर दिया है। 
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi और सचिन पायलट की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। यह तस्वीर चार साल पहले खुद Rahul Gandhi ने साझा की थी।

फोटो के साथ भूपेंद्र यादव ने लिखा-कृपया पहले इन्हें जोड़ लो। स्पष्ट रूप से उनका तंज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की ओर था। भाजपा इससे पहले भी भारत जोड़ो यात्रा का मजाक उड़ाती रही है। उसके अनुसार, कांग्रेस को पहले पार्टी जोड़ने की तरफ ध्यान देना चाहिए। कई वरिष्ठ नेता पिछले कुछ समय के भीतर कांग्रेस छोड़ चुके हैं।

Congress ready to go into fencing again: Shekhawat

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर कहा कि Congress सरकार फिर बाड़ेबंदी में जाने को तैयार है। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पायलट के प्रति सहानुभूति है। हम कांग्रेस का खेल देख रहे हैं।

MLAs considered Ashok Gahlot as their leader

Ashok Gahlot को विधायकों ने ही अपना नेता माना है।अगर MLAs की इच्छा के आधार पर ही मुख्यमंत्री का चयन होता है तो सरकार ठीक तरह से चलती रहेगी। ऐसा नहीं होता है तो सरकार गिरने का खतरा है।

कांग्रेस के खिलाफ बगावत करने पर Sachin Pilot को घेरा
लोकदल कोटे से राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने Sachin Pilot का नाम लिए बिना उन पर हमला बोला। गर्ग ने कहा कि जिन लोगों (Sachin Pilot) ने 2 साल पहले सरकार गिराने की कोशिश की, उन्हें प्रदेश की कमान सौंपने की तैयारी की जा रही है। इससे पार्टी और सरकार दोनों कमजोर हो सकते हैं। 

 
click here to join our whatsapp group