logo

लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देकर कांग्रेस कुमारी सैलजा को बर्दाश्त न कर सकी- विज

Chandigarh Desk. Congress के नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने चुटकी ली है। मंत्री विज ने ट्वीट लिखा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं, का नारा देने वाली उत्तरप्रदेश में कांग्रेस हरियाणा में कुमारी सैलजा को बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेरुखी के साथ उनको उनके पद से हटा दिया गया।
 
लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देकर कांग्रेस कुमारी सैलजा को बर्दाश्त न कर सकी- विज
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update. यह है कांग्रेस का असली चेहरा, जो कांग्रेस में महिलाओं के सम्मान को दर्शाता है। कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। बता दें कि यूपी चुनाव में कमान संभाली रही प्रियंका गांधी ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा दिया था और चुनाव में महिलाओं को सबसे अधिक टिकटें दी थीं।

 

Also Read: Haryana में बिजली की किल्लत के चलते विभाग ने किया आदेश जारी, 8 से 4 तक बंद रखें इंडस्ट्री

 

पंजाब वाला हाल होगा

मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नए-नए प्रयोग कर रही है और हरियाणा में भी इन्होंने पंजाब वाला ही प्रयोग किया है। वहां पर सिद्धू को अध्यक्ष बना दिया था, यहां पर उदयभान को बना दिया तो हरियाणा का हाल भी पंजाब जैसा होगा। बता दें कि कांग्रेस ने पंजाब में भी अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए थे, फिर भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई थी।

tweet by anil vij


नवनियुक्त अध्यक्ष कर रहे विरोधियों का धन्यवाद

हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान उदयभान को अध्यक्ष बनने पर बधाई संदेश मिल रहे हैं। साथ ही विरोधी कटाक्ष भी कर रहे हैं, परंतु उदयभान ने उनका भी धन्यवाद किया है। उदयभान ने ट्वीट किया कि अध्यक्ष बनने पर बधाई संदेश मिल रहे हैं।

बहुत-बहुत धन्यवाद और जो कटाक्ष करते हैं, उनको भी धन्यवाद। ट्विटर पर नए हैं, राजनीति में नहीं, जय हरियाणा, जय कांग्रेस। हालांकि उदयभान ने इसका जिक्र नहीं किया कि उन पर कटाक्ष किस नेता द्वारा किया जा रहा है।