logo

Moto Razr 2023 में मिलेगी 6.7 इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले के साथ होने वाला है लांच, जानिए इसके शानदार धाकड़ फीचर

Motorola आगे आने वाले दिनों में Moto Razr 2023 लॉन्च करने की तैयारी में है। ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही कंपनी ने स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है।जानिए इसके अमेजिंग फीचर...
 
Moto Razr 2023 में मिलेगी 6.7 इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले के साथ होने वाला है लांच, जानिए इसके शानदार धाकड़ फीचर 

Motorola आगे आने वाले दिनों में Moto Razr 2023 लॉन्च करने की तैयारी में है। ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही कंपनी ने स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों पहले मोटोरोला ने अपने ऑफिशियल Weibo हैंडल पर अपकमिंग स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। इससे पता चला है कि Moto Razr 2023 हाई रिफ्रेश रेट और बड़ी सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ आएगा।

हालांकि, टीजर में दूसरी यानी बैक साइड में मिलने वाली बाहरी स्क्रीन का साइज नहीं बताया गया था। अब नए टीजर में कंपनी ने सेकेंडरी डिस्प्ले के साइज का खुलासा कर दिया है। टीजर के अलावा, कंपनी ने एक शॉर्ट वीडियो क्लिप भी शेयर की है। इससे स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप रिवील हुआ है। स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें।

फोन के अन्य फीचर्स
अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.7 इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 144hz है। स्मार्टफोन Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ आ सकता है। इसमें 8GB RAM या 12GB RAM का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

मोटोरोला का यह अपकमिंग फोन Android 13 पर रन करेगा। फोन में कंपनी 3,640mAh की बैटरी दे सकती है। यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

Moto Razr 2023 Display Details
Moto Razr 2023 स्मार्टफोन के नए टीजर के अनुसार, इस अपकमिंग स्मार्टफोन की सेकेंडरी डिस्प्ले तीन इंच से बड़ा होगा। Lenovo के ग्रुप प्रेसिडेंट Chen Jin ने Weibo पर बताया है कि 3.5 इंच की स्क्रीन फीचर फोन से स्मार्टफोन तक एक बड़ी स्क्रीन वाटरशेड है।

मोटोरोला द्वारा जारी की गई नई डिटेल के अनुसार, अपकमिंग Moto Razr 2023 स्मार्टफोन में 3.5 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका मतलब है कि फोन का बैक पैनल Moto Razr 2022 से बड़ा होगा। इसमें बैक में 2.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है।

tipster Ice Universe (@UniverseIce) ने भी ट्वीट कर इस अपकमिंग फोन की जानकारी दी है और उन्होंने अपने ट्वीट में फोन का नाम Moto Razr 2023 लिखा है। साथ ही बताया है कि फोन में 3.5 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले मिलेगा, जो Samsung Flip 5 में मिलने वाले 3.4 इंच के डिस्प्ले से बड़ा होगा।

इस नाम से भी लॉन्च हो सकता है फोन
इसी डिवाइस को कंपनी अन्य बाजारों में Moto Razr 40 Ultra नाम से पेश कर सकती है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन Moto Razr 2023+ नाम से आ सकता है।

अभी कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट रिलीज नहीं की है। हालांकि, मोटोरोला ने फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Moto Razr 2022 का सक्सेसर होगा।

click here to join our whatsapp group