logo

Honda ने लॉन्च की अपनी न्यू लग्जरी सेडान, जानिए कीमत

Honda: होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी लग्जरी सेडान होंडा सिटी का फेसलिफ्ट (2023) मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस सेडान को 4 वैरिएंट SV, V, VX और ZX में उतारा गया है।
 
Honda ने लॉन्च की अपनी न्यू लग्जरी सेडान, जानिए कीमत

इसे i-VTEC पेट्रोल और e:HEV पेट्रोल इंजन में खरीद पाएंगे। न्यू सिटी फेसलिफ्ट के डिजाइन में मामूली बदलाव किए गए हैं। फेसलिफ्ट मॉडल में अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नया हनीकॉम्ब ग्रिल और 16-इंच के नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील मिलते हैं।

मॉडल को नई ओब्सीडियन ब्लू कलर स्कीम के साथ पेश किया गया है। इसे प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, रेडियंट रेड मेटैलिक, लूनर सिल्वर मेटैलिक, गोल्डन ब्राउन मेटैलिक और मेटेरॉयड ग्रे मेटैलिक कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।

चलिए सबसे पहले इसकी कीमतों पर नजर डालते हैं। भारत में इसका मुकाबला मारुति डिजायर और हुईंड वरना से होगा।

 

2023 होंडा सिटी फेस्टिलिफ्ट का इंजन
होंडा सिटी फेसलिफ्ट में दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 121bhp की पावर जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स में खरीद पाएंगे।

वहीं, 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल हाइब्रिड पावरट्रेन 126bhp का पावर देता है। इसे e-CVT ट्रांसमिशन के साथ खरीदा पाएंगे। होंडा ने RDE स्टैंडर्ड और E20 नॉर्म्स को पूरा करने के लिए दोनों इंजनों को अपग्रेड किया है।

इसके अलावा कंपनी ने खराब सेल और नए RDE नियमों के कारण डीजल इंजन बंद कर दिया है। होंडा 4th जेन सिटी और 5th जेन सिटी के डीजल मॉडल को 31 मार्च को बंद कर देगी।

 

2023 होंडा सिटी फेस्टिलिफ्ट के फीचर्स
न्यू सिटी फेसलिफ्ट में ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सेफ्टी फीचर भी मिलेगा। इसमें 360 डिग्री सेंसर, मिटिगेशन ब्लाइंड स्पॉट, लेन कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इसके अलावा नई 2023 होंडा सिटी में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जर, रेन सेंसिंग ऑटो वाइपर और PM 2.5 केबिन एयरफिल्टर भी मिलेंगे।

सेफ्टी के लिहाज से इसमें हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 6 एयरबैग, मल्टी एंगल रियर व्यू कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड माउंट और ORVM-माउंटेड लेन वॉच कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।

click here to join our whatsapp group