Tomato Rice Recipe: डिनर में खाएं स्वादिष्ट Tomato Rice, चंद मिनटों में हो जाएंगे तैयार, जानें पूरी रेसिपी
Rice Recipe: आपको बता दें, की एक बार खाने के बाद आप बार-बार मांगेंगे। टोमेटो राइस को सुगंधित मसालों के साथ बनाया जाता है और माना जाता है कि यह सेहत के लिए अच्छा है। सबसे अच्छा यह है कि टोमेटो राइस को जल्दी बनाया जा सकता हैं, इसके अलावा एक चम्मच लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, जानिए पूरी रेसिपी।
Haryana Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की देश के अधिकांश लोग चावलों से बनी डिश को बहुत पसंद करते हैं। चावल स्वादिष्ट हैं और आसानी से डाइजेस्ट होते हैं। यही कारण है कि लोग चावल को अपनी डाइट में अनिवार्य रूप से शामिल करते हैं। चावल की डिश भी आम है। अब तक आपने कई बार दाल-चावल का स्वाद लिया होगा, लेकिन क्या आपने टोमेटो राइस को बहुत बार खाया हैं, यह चावल और टमाटर का स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार मांगेंगे। टोमेटो राइस को सुगंधित मसालों के साथ बनाया जाता है और माना जाता है कि यह सेहत के लिए अच्छा है। सबसे अच्छा यह है कि टोमेटो राइस को जल्दी बनाया जा सकता है। टमाटर राइस रेसिपी को ट्राई करें अगर खाना बनाने में घंटों लगते हैं। इसका स्वाद आपको मोहित कर देगा। चलिए टोमेटो राइस बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और आसान तरीका जानते हैं।
Tomato price:- आम लोगों के लिए खुशखबरी, इतने सस्ते हुए टमाटर,जानें कीमत
टोमेटो राइस बनाने की आवश्यक सामग्री
नाम से पता चलता है कि इस स्वादिष्ट व्यंजन को बनाने के लिए आपको एक कप बासमती चावल और चार बड़े टमाटर की जरूरत होगी। उसमें दो प्याज, तीन हरी मिर्च, एक चम्मच अदरक का पेस्ट, एक मुट्ठी धनिया पत्ती, दो चम्मच सांभर पाउडर, एक चम्मच लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर और आवश्यकतानुसार नमक होना चाहिए। आप इन सब्जियों और मसालों को मिलाकर स्वादिष्ट टोमेटो राइस फटाफट बना सकते हैं।
टोमेटो राइस बनाने के लिए एक आसान तरीका
बासमती चावल को धोकर 20 मिनट तक पानी में भिगो दें। अब एक बर्तन लें और गैस पर उसे गर्म कर लें। पानी और चावल मिलाकर उबाल लें। जब चावल अच्छी तरह पक जाएं, गैस बंद कर दें और चावलों को एक बर्तन में रख दें।
अब टमाटर को काटकर एक ब्लेंडर में डालकर प्यूरी बना लें. फिर इसे एक कटोरे में निकालकर रख दें। अब एक पैन में दो बड़े चम्मच तेल गर्म करें. इसमें हींग, करी पत्ता और प्याज़ डालें. हल्का गुलाबी होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। इन पदार्थों को एक या दो मिनट भूनें।
फिर पैन में सांभर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, टमाटर की प्यूरी और आवश्यकतानुसार नमक डालें। इसे अब कुछ देर तक पकाएं। अब उबले हुए चावल को पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। टमाटर चावल को कुछ देर तक पकाने के बाद एक सर्विंग बाउल में डालें और कटे हुए हरी धनिया से सजाएं। आपका टोमेटो राइस इस तरह तैयार होगा।
Tomato Price: आम जनता हुई खुश, असर दिख रहा नेपाल से आए टमाटर का