Summer Face Care Pack : गर्मी में अपने चेहरे पर लगाए ये फेस पैक, चाँद के जैसे चमकेगा आपका चेहरा
गर्मी के मौसम में स्किन की देखभाल बहुत जरूरी है, नहीं तो बहुत परेशानी होती है, इसलिए आज हम आपको कुछ नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर फेस पैक बनाने के बारे में बताएंगे जिससे आप अपने फेस की देखभाल।
गर्मी के मौसम में स्किन की देखभाल ना की जाए तो चेहरे पर डलनेस, जलन और खुजली जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इस तरह की परेशानी से बचने के लिए आप नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यहां दो तरह से बनने वाले फेस पैक के बारे में बता रहे हैं। जिसे लगाने पर स्किन मोती की तरह चमत उठेगी। साथ ही जब आप धूप में जाएंगे को सनबर्न से भी बचाव होगा।
1) तरबूज से फेस पैक
यह भी पढ़े: Jeep Meridian के ये दो मॉडल उड़ा देंगे होश, खूबियां कर देंगी आपको पानी-पानी
गर्मियों में तरबूज खूब मिलता है। इसे खाने से स्किन हाइड्रेट होती है। इसे आप चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इसे लगाने पर स्किन में नमी बनी रहची है। धूप में जाने से पहले जब आप इसे लगाते हैं तो स्किन सनबर्न से बची रहती है।
इसी के साथ स्किन पर ठंडक और फ्रेशनेस बनी रहती है। इसकी मदद से फेस पैक बनाने के लिए तरबूज का रस निकाल लें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट के लिए पैक को लगाएं और फिर सर्कुलर मोशन में मसज करते हुए चेहरे को साफ पानी से धो लें।
2) पुदीना फेस पैक
यह भी पढ़े: Jeep Compass का लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, फीचर्स जानकार उड़ जाएंगे होश
स्किन के लिए पुदीना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में चेहरे पर ठंडक बनाए रखने के लिए पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी स्किन टाइप के लिए पुदीना कारगर होता है। गर्मी में धूप की वजह से स्किन पर होने वाली जलन और खुजली से भी राहत मिलती है।
यह त्वचा की ड्रायनेस को भी कम करने में मदद करता है। इस पैक को लगाने के लिए पुदीने को मैश करें और इसमें शहद मिलाएं। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर इसे साफ करें।