logo

शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हमारी रीढ़ की हड्डी का मजबूत होना जरूरी है, देखिये कुछ स्पाइन के yoga tips !

Spine exercise: रीढ़ की हड्डी शरीर की सबसे महत्वपूर्ण बोन है। इसके बावजूद हम इसके प्रति लापरवाह रहते हैं। शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हमारी रीढ़ की हड्डी का स्वस्थ होना अनिवार्य है.  

 
शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हमारी रीढ़ की हड्डी का मजबूत होना जरूरी है, देखिये कुछ स्पाइन के yoga tips !

Spine exercise: रीढ़ की हड्डी शरीर की सबसे महत्वपूर्ण बोन है। इसके बावजूद हम इसके प्रति लापरवाह रहते हैं। रीढ़ की हड्डी आपके शरीर को आकार देने और ब्रेन को मैसेज पहुंचाने का काम करती है। यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति को भी दर्शाती हैं। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि जो व्यक्ति तनाव में होता है, उसके कंधे झुके हुए और रीढ़ की हड्डी कर्व होती है।

इन 5 tips से जानिए आपको पीरियड्स क्रेम्प्स हैं यां पूप क्रेम्प्स !

रीढ़ की सीधी हड्डी एक कॉन्फिडेंट, लविंग, काइंड और बुद्धिमान पर्सनालिटी को दर्शाती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इसका बहुत ध्यान रखें। यहां हम उन 5 एक्सरसाइज (Yoga for spine) के बारे में बता रहे हैं, जो बैक बोन की ताकत को बढ़ाने में मददगार हैं।


कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी उम्र क्या है, यदि रीढ़ की सेहत पर ध्यान नहीं दिया जाए तो आप आप उम्र से ज्यादा बड़ी दिखाई देती हैं।(Spine exercise) इसलिए त्वचा, बाल एवं पेट की चर्बी से ध्यान हटाकर थोड़ा समय निकालें और अपनी रीढ़ की हड्डियों पर भी ध्यान दें।

योगा इंस्ट्रक्टर ग्रीशा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए स्पाइन यानी कि रीढ़ की मजबूत हड्डियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण योगासन सुझाए हैं। तो आइए जानते हैं इन योगासनों बारे में। साथ ही जानेंगे इन्हें करने का सही तरीका।


1. शलभासन
शलभासन की मुद्रा में आने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। हाथों को आगे की ओर बिल्कुल सीधा रखें।

अब अपनी आगे की शरीर को छाती के पास से जमीन से ऊपर की ओर उठाएं।(Spine exercise)


2. बालासन
बालासन को करने के लिए सबसे पहले वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।

इस दौरान रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधी रखने का प्रयास करें।

अब सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।

सांस छोड़ें और कमर के ऊपरी भाग को आगे की ओर झुकाएं। इस दौरान अपने सिर को सतह पर सटाएं।

दोनों हाथों को भी आगे की ओर झुकाएं।(Spine exercise)

इस मुद्रा में कुछ सेकंड तक बनी रहें। फिर धीरे-धीरे सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं।

इस एक्सरसाइज को कम से कम 5 बार जरूर दोहराएं।


3. हस्त उत्तानासन
योग मैट पर सीधे खड़ी ही जाएं। अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।

ऊपरी शरीर और सिर के पीछे की तरफ हल्का सा कर्व बनाएं।

हाथों को ऊपर की ओर उठाते हुए शरीर को पीछे की ओर साथ में झुकाएं।(Spine exercise)

इस मुद्रा में लगभग 20 सेकंड तक बनी रहें और फिर सामान्य मुद्रा में वपास आ जाएं।

इसे 7-10 बार दोहराएं।(Spine exercise)

चाणक्य निति की अनुसार इस पक्षी की तरह बनना सफलता की कुंजी साबित हो सकता है !

click here to join our whatsapp group