logo

Vivaah Shagun Yojna: विवाह शगुन में मिलने वाली राशी में हुई बढोतरी, खट्टर सरकार का हरियाणा की बेटियो को बड़ा तोहफा

Vivaah Shagun Yojna:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीज महोत्सव में शामिल होकर महिलाओं के लिए बहुत कुछ कहा।

 
Vivaah Shagun Yojna
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Vivaah Shagun Yojna: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीज महोत्सव में शामिल होकर महिलाओं के लिए बहुत कुछ कहा।

महिलाओं को डिग्री शिक्षा की अनुमति

मुख्यमंत्री ने शिक्षा पर भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के लिए सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक स्कूलों में डिग्री की पढ़ाई की अनुमति दी जाएगी। यह कदम महिलाओं को उच्च शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का एक अवसर देगा और उनकी शिक्षा में सुधार करने में मदद करेगा।

Latest News: KMP Express Way: केएमपी एक्सप्रैस- वे सफर करने वाले लोग जान ले ये बातें, नही है सुरक्षा के कोई इंतजाम

आम बाजार में पोटा केबिन

मुख्यमंत्री ने 50 से 100 पोटा केबिन हर जिले में बनाने की घोषणा की है। ये पोटा केबिन एसएचजी उत्पादों को आम बाजार में बेचने के लिए होगा, जिससे महिलाओं को समृद्धि की दिशा में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय उत्पादकों को बाजार तक पहुंच मिलेगी और स्वायत्तता हासिल होगी।

विवाह शगुन योजना का बजट बढ़ाना

मुख्यमंत्री ने विवाह शगुन योजना से मिलने वाली राशि को 31,000 रुपये से 41,000 रुपये करने की घोषणा की है। विवाहित महिलाओं को उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा में सुधार लाने के लिए इस योजना का उद्देश्य वित्तीय सहायता प्रदान करना है।