logo

UP Kisan Scheme : CM योगी ने किसानो को दी बड़ी सौगात, किसानो के खातो में ट्रान्सफर हुए 10 हजार करोड़ रुपए

UP Scheme : यूपी के किसानों को बड़ा अपडेट मिल रहा है। वास्तव में, सात लाख 37 हजार से अधिक किसानों से धान खरीदा गया है। यही कारण है कि सरकार ने किसानों को 10145 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है। 

 
UP Kisan Scheme : CM योगी ने किसानो को दी बड़ी सौगात, किसानो के खातो में ट्रान्सफर हुए 10 हजार करोड़ रुपए 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह खरीद लगातार जारी है। साथ ही किसानों को उचित समय पर भुगतान भी मिल रहा है। अब तक धान सात लाख 37 हजार से अधिक किसानों से खरीदा गया है। योगी सरकार ने भी किसानों को राहत देने के लिए उनके खाते में 10145 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है।

ग्रेड ए धान का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति कुंतल है और सामान्य धान का 2183 रुपये प्रति कुंतल है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों कहा था कि जब तक किसानों के पास धान शेष रहेगा, क्रय प्रक्रिया जारी रहेगी। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप, उन्हें क्रय क्रेंद्रों पर भी विशेष नजर है। 


सात लाख से अधिक कृषक लाभान्वित हुए 

School Holiday UP : ठंड बढ़ने के कारण यूपी के इन स्कूलो की छुट्टियाँ बढ़ाने की हुई घोषणा
5160 से अधिक क्रय केंद्रों से अब तक धान खरीदा गया है। सोमवार तक, 4962313.13 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा गया था। हाइब्रिड धान के 690480.74 मीट्रिक टन और कॉमन धान के 4271832.38 मीट्रिक टन खरीदे गए हैं। यूपी में 7,37,629 कृषक लाभ पा चुके हैं। लक्ष्य से 70.89 अधिक धान खरीदा गया है। 10145.76 करोड़ रुपये किसानों को भुगतान किए गए हैं।


बरेली के 17021 किसानों को मिली राशि

योगी सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश के किसानों से धान खरीद लिया है। इसके बाद भुगतान भी उनके खाते में भेजा जाना शुरू हो गया है। बरेली में, शासन ने 17021 किसानों से धान खरीद लिया था। इन सभी किसानों को सरकार ने लगभग 25115 लाख रुपये का भुगतान किया है।