logo

इस राज्य के CM ने बेटियों का बढ़ाया मान, कन्या विवाह योजना के तहत दे रही है इतनी राशि..

कन्या विवाह योजना के माध्यम से सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन मिलेगा तथा विवाह में दहेज के लेन-देन पर रोकथाम भी कन्या विवाह योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है..

 
इस राज्य के CM ने बेटियों का बढ़ाया मान, कन्या विवाह योजना के तहत दे रही है इतनी राशि..
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कन्या विवाह योजना शादी-ब्याह में होने वाली फिजूलखर्ची रोकने में भी कारगर साबित हो सकती है। Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के माध्यम से लाभार्थियों की सामाजिक स्थिति में भी सुधार आएगा एवं सादगी पूर्ण विवाह को बढ़ावा मिलेगा। कन्या विवाह योजना के माध्यम से सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन मिलेगा तथा विवाह में दहेज के लेन-देन पर रोकथाम भी कन्या विवाह योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के उद्देश्य

गरीब परिवारों को कन्या के विवाह के संदर्भ में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना एवं सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देने, सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबल/आत्मसम्मान में वृद्धि एवं उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार, सामूहिक विवाहों का प्रोत्साहन तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कितनी मदद मिलती है

गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार/मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना का कार्ड रखने वाले परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को कन्या विवाह योजना के तहत लाभ मिल सकता है।
कन्या विवाह योजना में हर कन्या के विवाह हेतु अधिकतम 25,000/- रूपये की राशि खर्च किए जाने का प्रावधान है।
कन्या विवाह योजना में वर-वधु हेतु श्रृंगार सामग्री पर राशि 5,000/- रूपये, अन्य उपहार सामग्री पर राशि 14,000/- रूपये, वधु को बैंक ड्राफ्ट के रूप में राशि 1,000/- रूपये तथा सामूहिक विवाह आयोजन पर प्रति कन्या राशि 5,000/-रूपये तक खर्च की जा सकती है।
राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में विधवा/अनाथ/निराश्रित कन्याओं को भी शामिल किया गया है।
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के लाभ एवं विशेषता

छत्तीसगढ़ कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।

MKVY योजना के तहत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह के लिए ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana का संचालन छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है।

हरियाणा में अवैध कॉलोनियों को वैध कर दिया गया है; सर्वे का काम शुरू हो गया है, 14 जुलाई से पहले आवेदन जमा करना होगा


कन्या विवाह योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कन्या की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
MKVY में एक परिवार ही केवल 2 कन्याएं ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
इस योजना के माध्यम से सामूहिक विवाह का आयोजन भी करवाया जाने का प्रावधान है।
विधवा, अनाथ एवं निरीह कन्या भी इस योजना लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
विवाह के समय आने वाली आर्थिक कठिनाइयों के निवारण में MKVY योजना से मदद मिलेगी।
MKVY योजना विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची रोकने में भी कारगर साबित होगी।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन मिलेगा एवं दहेज के लेनदेन पर भी रोकथाम लग सकती है।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए पात्रता
आवेदक छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना चाहिए।
कन्या की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
कन्या आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होनी चाहिए।

CG Kanya Vivah Yojana के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
आयु का प्रमाण
विवाह प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
मोबाइल नंबर

हरियाणा की खट्टर सरकार ने गरीब परिवारों को दिया तोहफा, लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं!


छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इस प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
सबसे पहले आपको आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ पर्यवक्षेक/ बाल विकास परियोजना अधिकारी/ जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के पास जाना है।
आपको वहां से छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आवेदन पत्र लेना है।
अब आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करनी है।
इसके बाद आप सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अटैच करें।
अब आपको यह आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय में जमा करना है।