logo

Haryana Govt Scheme: हरियाणा में बच्चों के जन्म पर मिलेगी 5000 रुपये की सहायता

हरियाणा सरकार ने बच्चा होने पर 5000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। जानें इस योजना के बारे में और कैसे इसका लाभ उठाएं।

 
Haryana Govt Scheme: हरियाणा में बच्चों के जन्म पर मिलेगी 5000 रुपये की सहायता
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Govt Scheme : हरियाणा सरकार ने माताओं को एक और बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत राज्य सरकार ने दूसरी संतान के रूप में बेटे को जन्म देने वाली महिलाओं को ₹5000 की सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह राशि सीधे महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

महिलाओं को दूसरे बच्चे के लिए मिलेगी ₹5000 की सहायता राशि
अगर कोई महिला दूसरी बार बेटे को जन्म देती है तो उसे ₹5000 की एकमुश्त राशि दी जाएगी। इस योजना से राज्य की हजारों माताओं को लाभ मिलेगा और यह मदद सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। (Haryana Govt Scheme)

कौन उठा सकता है इसका लाभ?

इस योजना का लाभ खास तौर पर उन महिलाओं को मिलेगा जो निम्न श्रेणियों में आती हैं:

अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की महिलाएं

विकलांग महिलाएं (40% या उससे अधिक)

बीपीएल कार्डधारक

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी

ई-श्रम कार्ड धारक

मनरेगा से जुड़ी महिलाएं

जिनकी वार्षिक आय ₹ 8 लाख से कम है

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहायिका

सीधे महिलाओं के खाते में लाभ
इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम है। (Haryana Govt Scheme)