Har Ghar Tiranga: राशन डिपो पर महज 25 रुपये में मिलेगी ये चीज, जल्द करें खरीददारी
Har Ghar Tiranga: PM मोदी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव का ऐलान कर दिया गया है। व अब हर वर्ष यह महोत्सव मनाया जाता है। अबकी बार फिर स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा।
Latest News: New Highway: यूपी में बन रहा है सबसे बड़ा हाईवे, इनके निर्माण से होगा कई गाँवो को फायदा
13 से 15 अगस्त तक चलेगा यह अभियान
हर घर तिरंगा अभियान के तहत राज्य के हर गाँव व शहर में 15 अगस्त के दिन तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत 5 लाख झंडो का आवंटन होगा। यह अभियान खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता के बारे डिपार्टमेंट 12 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य लक्ष्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना है, साथ ही उनको देश के उन महान वीरों की याद दिलाना है जिन्होंने महान राष्ट्र के निर्माण के लिए योगदान दिया था।
पाँच लाख लोगो में बटेंगे झंडे
तिरंगा झंडा 15 अगस्त के दिन राशन डिपो पर मात्र 25 रुपये में मिलेगा। पिछले वर्ष भी यह अभियान चलाया गया था जिसमें हर गाँवो व शहर में तिरंगा झंडा फहराया गया था। राशन डिपो में आज से तिरंगा झंडे मिलना शुरु हो चुके है।