logo

राशनकार्ड धारकों के लिए सरकार का नया नियम, अब सिर्फ इस दिन मिलेगा मुफ्त राशन, जल्दी देखिए नया अपडेट

अगर आप मुफ्त राशन स्कीम (Free Ration Update) का लाभ लेना चाहते हैं तो सरकार के द्वारा एक बड़ा ऐलान किया गया है। कि कब-कब राशन मिलेगा।  तो आइए देखिए पूरी डिटेल्स। 

 
Free Ration Scheme

Free Ration Scheme: गरीबों के लिए केंद्र सरकार कई सारी स्कीम्स चला रही है। इन स्कीम से सरकार गरीबों को लाभान्वित कर रही है। इसी में फ्री राशन स्कीम (Free Ration Scheme) है। 

अगर आप मुफ्त राशन स्कीम (Free Ration Update) का लाभ लेना चाहते हैं तो सरकार के द्वारा एक बड़ा ऐलान किया गया है। कि कब-कब राशन मिलेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की ओर से तारीखों के बारे में जानकारी दी गई है।

 सरकारी जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल यानि कल से आपको मुफ्त राशन मिलना शुरु हो जाएगा। इसके साथ केंद्र और राज्य सरकार की ओर से आपको कई खास सुविधाएं दी जा रही हैं।

यह भी पढ़े: Trending News : सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ गया 'अधपका चावल'

योगी सरकार ने किया ऐलान

बता दें कि योगी सरकार ने मुफ्त राशन की जानकारी देते हुए तारीखों का ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश के किसी भी जिलें में 13 से 24 अप्रैल के बीच में मुफ्त राशन बांटा जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, राशन कार्डधारकों को प्रत्येक माह मुफ्त राशन ही सुविधा साल 2023 में ही मिलेगा।

देश में इतने करोड़ को मिल रहा लाभ

कोरोना महामारी के बाद से सरकार की ओर से गरीब परिवारों को मुफ्त राशन की सहुलियत दी जा रही है। केंद्र सरकार पूरे देश के करीब 81.35 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सहुलियत दे रही है। 

देश के इन लोगों को साल 2023 दिसंबर तक मुफ्त राशन का लाभ दिया जाएगा। इस स्कीम के तहत सरकार 5 किलो का राशन फ्री दे रही है।

यह भी पढ़े:Trending: नहीं मिला ट्रैक्टर तो थार से जोतने लगा खेत

कितना मिल रहा फ्री राशन

इसके अलावा अंत्योदय कार्ड रखने वालों को 14 किलो गेंहूं और 21 किलो चावल मुफ्त में राशन मिल रहा है। वहीं सामान्य कैटेगरी के लोगों की बात करें तो इ लोगों को 2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल मिल रहा है। 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक मुफ्त राशन का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अब देश के सभी लोगों को पूरा राशन मिले इसके लिए सरकार के द्वार नई तकनीक को खोजा है।

click here to join our whatsapp group