logo

Salary Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार ने किया बोनस का ऐलान, खाते में आएंगे इतने हजार

सरकारी कर्मचारियों को सरकार की तरफ से त्योहार का शानदार उपहार मिला है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई यानी BEST के कर्मचारियों, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियो को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से दिवाली गिफ्ट की घोषणा कर दी गई है।
 
government announced bonus for government employees
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Diwali Bonus: इसके तहत BEST के प्रत्येक कर्मचारी और नागरिक निकाय से जुड़े शिक्षकों के लिए 22,500 रुपये के दिवाली बोनस दी जाएगी। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य कर्मियों को बोनस के तौर पर एक महीने का वेतन भी दिया जाएगा। सरकार की इस घोषणा से सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

 

 


सरकार ने किया ऐलान

Also Read This News- India Mobile Congress 2022: आज होगा 5G Network Launch, देख सकेंगे Live

सीएम ने गुरुवार को जानकारी दी, 'कोविड -19 महामारी के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करने वाले नागरिक निकाय के कर्मचारी अच्छा काम कर रहे हैं।

न केवल डॉक्टरों, बल्कि पूरे मेडिकल स्टाफ ने मुंबई में कोविड -19 की स्थिति को नियंत्रण में रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।' सीएम की इस घोषणा के बाद राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी बेहद खुश हैं। 

मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिवाली बोनस की घोषणा करते हुए कहा, कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। मुंबईवासियों के लिए हर किसी को पूरे मन से काम करना चाहिए।

Also Read This News- NEET PG Round 1 Seat Allotment: NEET रिजल्ट घोषित, 7 अक्टूबर तक कॉलेजों में करें Report

इंजीनियरों से लेकर सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे कड़ी मेहनत करें और नागरिकों की इच्छा के अनुसार शहर में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों और बेहतर बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करें।

इस घोषणा के महाराष्ट्र सरकार के मुंबई नगर निगम के 93 हजार और बेस्ट के 29 हजार कर्मचारियों समेत शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को फायदा मिलेगा।