logo

DA Hike : सरकार ने कर्मचारियों को किया खुश, इतने % बढ़ा महंगाई भत्ता

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद DA 46 से 50% हो गया है 
 
DA Hike : सरकार ने कर्मचारियों को किया खुश, इतने % बढ़ा महंगाई भत्ता 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : DA बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% हो गया है।

इसका फायदा करीब 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को होगा। इससे पहले सरकार ने अक्टूबर 2023 में DA 4% बढ़ाकर 46% कर दिया था। महंगाई भत्ता साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है।

क्या होता है महंगाई भत्ता?

मार्च में कर्मचारियों की सैलरी में होगा मोटा इजाफा, HRA और DA दोनों को बढ़ाएगी सरकार

महंगाई भत्ता ऐसा पैसा है जो महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए दिया जाता है। यह पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिया जाता है।

इसका कैलकुलेशन देश की मौजूदा महंगाई के अनुसार हर 6 महीने पर किया जाता है। इसकी गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार की जाती है। महंगाई भत्ता शहरी, अर्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों का अलग-अलग हो सकता है।