logo

इन हजारो किसानो का कर्जा माफ करेंगे CM योगी जी, सरकार ने कर दिया ऐलान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने किसानों का कर्जा जल्द ही माफ करने का आदेश भी जारी किया है।
 
इन हजारो किसानो का कर्जा माफ करेंगे CM योगी जी, सरकार ने कर दिया ऐलान 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों के लिए किसान कर्ज माफी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और उन्हें कर्ज से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए सरकार ने एक सूची बनाई है। इस योजना में शामिल किसानों के नाम हैं।

यूपी सरकार की किसान कर्ज माफी योजना के तहत 19 जिलों के 33 हजार से अधिक किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इसके लिए योग्य कृषकों की सूची बनाई गई है। इस सूची के अनुसार किसानों का कर्जा माफ होगा।

सरकार ने किसानों का 190 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। 19 जिलों के 33000 किसानों का 190 करोड़ रुपए का कर्ज राज्य सरकार द्वारा माफ किया जा रहा है। 2017 में मुख्यमंत्री योगी की सरकार बनने के बाद कैबिनेट ने किसानों को कर्जमाफी देने का निर्णय लिया था। इससे लाखों किसानों का कर्ज माफ हुआ। उस दौरान किसी भी किसान को चलते छूट गया था। 33408 किसानों का 190 करोड़ रुपए का कर्ज भी अब माफ होगा। योगी सरकार ने भी इस बारे में एक गजट जारी किया है।

Yogi Sarkar Scheme : चुनाव के पास आने पर सरकार ने खोली नयी स्कीम, अब महिलाओं को मिलेंगे 25 हजार कैश साथ ही FD भी

जिन किसानों ने इस योजना के लिए आवेदन किया है, वे योजना की सूची में अपना नाम देख सकते हैं, ताकि वे जान सकें कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए कर्जमाफी की सूची प्रकाशित की है। उम्मीदवारों को सूची में अपना नाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा (किसान कर्ज माफी सूची ऑनलाइन 2023)।