logo

Sara Ali Khan के चेहरे पर कैसे उग आया दाढ़ी-मूंछ, देखिए वायरल तस्वीर

एक्ट्रेस सारा अली खान की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो दाढ़ी-मूंछ और बड़े बालों में दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में सारा पूल में बिकिनी में बैठी नज़र आ रही हैं.
 
Sara Ali Khan के चेहरे पर कैसे उग आया दाढ़ी-मूंछ, देखिए वायरल तस्वीर 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुंबई: सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने मज़ाकिया अंदाज़ के लिए काफी मशहूर हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ के ज़रिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. अब उन्होंने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख हर कोई हैरान हो गया है.


सारा अली खान दाढ़ी और मूंछ में नज़र आ रही हैं. उनके लंबे बाल हैं. स्विमिंग पूल के किनारे बैठीं सारा की इस तस्वीर को देख फैंस हैरान हो रहे हैं.

हालांकि हैरान होने की ज़रूरत नहीं है, ये न तो किसी फिल्म का लुक है और न ही ये सच में हुआ है. दरअसल सारा अली खान ने मज़ाकिया अंदाज़ में तस्वीर को एडिट कर के अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है.


सारा ने पोस्ट में लिखी ये बात
तस्वीर शेयर करने के साथ ही सारा ने निर्देशक होमी अदजानिया को जन्मदिन की बधाई भी दी है. सारा ने लिखा है, “बताएं फोटोग्राफर कहां पर है. मुझमें महिला के खूबसूरत पक्ष को हमेशा बाहर लाने के लिए शुक्रिया होमी अदजानिया. फिर से जन्मदिन मुबारक हो.”

आपको बता दें कि सारा अली खान होमी अदजानिया के निर्देशन में बनने वाली फिल्म मर्डर मुबारक में नज़र आने वाली हैं. इस फिल्म में करिश्मा कपूर भी दिखाई देंगी. पिछले महीने करिश्मा कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है.

Sara Ali khan

दादी के साथ शेयर की थी तस्वीर
सारा अली खान सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी दादी शर्मिला टैगोर के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, “मेरे सपनों की रानी, मेरी सबसे शानदार दादी.” तस्वीर में सारा सलवार सूट जबकि शर्मिला टैगोर हमेशा की तरह साड़ी में नज़र आई थीं.